Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 80 वर्षीय पूर्व प्रधान पर हमला:हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत की

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में 80 वर्षीय पूर्व प्रधान जयपाल सिंह के साथ सरेराह मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शाहजहांपुर निवासी पूर्व प्रधान जयपाल सिंह ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को वह नगला फत्तेह गांव जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सचिन कुमार चला रहा था। रास्ते में एक चार पहिया वाहन ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। वाहन में सवार हिस्ट्रीशीटर नीरज कुमार अपने 5-6 साथियों के साथ उतरा और गाली-गलौज करते हुए जयपाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों के हाथों में अवैध असलहे भी थे। एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की जब जयपाल सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के दबाव के कारण आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार का क्षेत्र में काफी आतंक है। जिसके कारण लोग उसके खिलाफ बोलने से डरते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि होली के दौरान भी नीरज कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी। आरोपी पर चोरी, डकैती और अवैध गतिविधियों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व प्रधान ने अपने प्रार्थना पत्र में अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि एक बुजुर्ग के साथ ऐसी घटना आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने अपनी जानमाल की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर कांड से खुला मेरठ का किडनी सिंडिकेट:प्राइवेट हॉस्पिटल से झोलाछाप तक फैला नेटवर्क
    Next Article
    मैनपुरी में पूजा मिश्रा का PCS-2024 में चयन:ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment