Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी पुलिस लाइन में SP ने किया डांस:जवानों के साथ खेली होली, पुलिसकर्मियों ने ली सेल्फी

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस परिवार ने भी रंगों का उत्सव मनाया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित विशेष होली महोत्सव में पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश प्रसाद साहा सहित अन्य अधिकारी और जवान एक साथ रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर पहुंचे एसपी को पुलिसकर्मियों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली के गीतों की धुन पर पुलिसकर्मी और अधिकारी जमकर थिरकते दिखाई दिए। कई पुलिसकर्मी एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। महोत्सव में उस समय और भी अधिक उत्साह देखा गया, जब एसपी गणेश प्रसाद साहा खुद दोनों हाथ ऊपर उठाकर पुलिसकर्मियों के साथ डांस करने लगे। एसपी को इस अंदाज में देखकर जवानों का उत्साह बढ़ गया और पूरा परिसर रंग तथा संगीत की धुन से गूंज उठा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंजनी कुमार सहित जिले के कई अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन का माहौल सौहार्दपूर्ण था, जहां सभी एक परिवार की तरह समानता के रंग में रंगे दिखाई दिए। इस मौके पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि होली का त्योहार पुलिस के लिए हमेशा बड़ी चुनौती लेकर आता है, लेकिन जिले के सभी पुलिसकर्मियों की मेहनत और लगन के कारण इस बार भी पूरे जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के कारण त्योहार के दिन व्यस्त रहते हैं, इसलिए अक्सर एक दिन बाद अपने पुलिस परिवार के साथ होली मनाते हैं। रिजर्व पुलिस लाइन के अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिसकर्मियों ने होली का जश्न मनाया। करहल थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। वहीं बेवर थाने में थाना प्रभारी अनिल कुमार भी जवानों के साथ रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। कुरावली थाने में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शालीनता के साथ होली का त्योहार मनाया। थाना परिसर में पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उनका तिलक और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद थाना प्रभारी ने भी जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस तरह पूरे जनपद में पुलिस परिवार ने एकजुट होकर होली का त्योहार मनाया और कर्तव्य के साथ उत्सव की भावना का भी शानदार उदाहरण पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मियों ने एसपी के साथ खेली कपड़ा फाड़ होली:सोनभद्र के पुलिस लाइन होली मिलन समारोह का आयोजन
    Next Article
    होली के बाद 30% बढ़े स्किन एलर्जी के मरीज:सिंथेटिक रंगों से इंफेक्शन हुआ, डॉक्टर बोले- हाइड्रेटेड से बचने को पानी पीएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment