Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस की रणनीति:17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव की घोषणा

    6 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस ने मनरेगा को बचाने के लिए अपनी रणनीति की घोषणा की। 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। यह कानून देश के करोड़ों गरीब मजदूरों को गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में पूरी तरह बहाल नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि 'मनरेगा बचाओ संग्राम' का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर भाजपा सरकार को जवाब दिया जाएगा। इरफान अहमद ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के करोड़ों गरीब और शोषित मजदूरों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, जिला महासचिव गौरव गर्ग, एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जस्सा सिंह, अफजाल आढ़ती, पूरनमल आनंद और खुशनूद सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 'ऑपरेशन दस्तक' अभियान:41 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, पुलिस ने गतिविधियों की जानकारी जुटाई
    Next Article
    डिप्टी कमिश्नर के भाई का लहूलुहान शव मिला:घर के आंगन में पड़ा हुआ था, पेट में धारदार हथियार से हमले का घाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment