Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा की मजदूरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित, तत्काल भुगतान की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों की लंबित मजदूरी के भुगतान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले सभी कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं, लेकिन सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के अनेक जिलों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी का भुगतान पिछले कई महीनों से लंबित है। मजदूरों ने कड़ी मेहनत से काम किया है, लेकिन समय पर पारिश्रमिक न मिलने के कारण उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए जीवनयापन का एक महत्वपूर्ण साधन है। मजदूरी का भुगतान समय पर न होने से मजदूरों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन तथा अन्य आवश्यक जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। ताकि मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले सभी मजदूरों की लंबित मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराया जा सके और भविष्य में मजदूरी का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजगार मेले के प्रचार-वाहनों को डीएम ने दिखाई हरी झंडी:20 मार्च को अकबरपुर महाविद्यालय में युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
    Next Article
    संभल में छप्पर में आग, व्यक्ति 70% झुलसा:ट्रैक्टर विवाद में बड़े भाई पर आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment