Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में छप्पर में आग, व्यक्ति 70% झुलसा:ट्रैक्टर विवाद में बड़े भाई पर आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद जानलेवा हमले तक पहुंच गया है। छोटे भाई के छप्पर में आग लगा दी गई, जिससे वह 70% से अधिक झुलस गया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना संभल तहसील के थाना असमोली क्षेत्र के असगरीपुर गांव की है। अली हसन के बेटे आरिफ और यूसुफ के बीच ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 15 मार्च को यूसुफ के बेटे फुरकान की पत्नी सायरून ने अपने चचेरे ससुर आरिफ, उनकी दो बेटियों राबिया और साजिया, तथा बेटे फिरोज पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा पूर्व में हुए झगड़े की रंजिश में गाली-गलौज का विरोध करने पर दर्ज कराया गया था। 16-17 मार्च की रात करीब 2:30 बजे आरिफ अपने घेर में सो रहा था, तभी उसके छप्पर में अचानक आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाई और आरिफ को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। आरिफ के बेटे शारिक ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने अपने ताऊ यूसुफ सहित दो अज्ञात लोगों पर आग लगाकर पिता की जान लेने का आरोप लगाया है। शारिक के अनुसार, हमलावर चेहरे पर कपड़ा लपेटकर आए थे और आग लगा दी, जिससे उसके पिता बुरी तरह झुलस गए और उनके सभी कपड़े जल गए। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में दो दिन पहले दूसरे पक्ष ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा की मजदूरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित, तत्काल भुगतान की मांग की
    Next Article
    वाराणसी में साइबर ठगी की बड़ी वारदात टली:बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से बच गए 10 लाख, महाराष्ट्र पुलिस बनकर किया था डिजिटल अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment