Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा मजदूरों के भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रदर्शनकारी हाथों में होर्डिंग लिए हुए थे, मनरेगा और संविदा कर्मियों का भुगतान करो नारे लिखे

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार दोपहर बाद विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मनरेगा मजदूरों के लंबित भुगतान की मांग को लेकर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी टाउन हॉल पर एकत्र हुए। यहां से वे फतेहगढ़ स्थित विकास भवन पहुंचे। प्रदर्शनकारी हाथों में होर्डिंग लिए हुए थे, जिन पर 'मनरेगा और संविदा कर्मियों का भुगतान करो' जैसे नारे लिखे थे। ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले लगभग एक करोड़ मजदूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है। इसके अतिरिक्त, योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 4000 संविदा कर्मियों को भी पिछले आठ महीनों से उनका मानदेय नहीं मिला है। कांग्रेस ने इन गंभीर परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने होली से पहले घोषणा की थी कि यदि गरीब जॉब कार्ड धारकों और इन कर्मियों को उनके कार्य का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। इसी क्रम में पार्टी ने 17 मार्च को प्रत्येक जनपद में जिला और शहर इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से विकास भवन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, ताकि मनरेगा मजदूरों और कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग को उठाया जा सके। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव अर्चना राठौर, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, शुभम तिवारी, सत्यवती, राजेश कुमार, शिवम सिंह, राजेंद्र कुमार कठेरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में ग्रेजुएशन छात्र ने की आत्महत्या:सारनाथ के किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    BA की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला:गांव में अकेली रहती थी, मां-पिता दिल्ली में नौकरी और भाई कोटा में कर रहा पढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment