Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में ग्रेजुएशन छात्र ने की आत्महत्या:सारनाथ के किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक ग्रेजुएशन के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई है। मृतक की मौसेरी बहन आकृति यादव ने बताया कि विशाल अपनी बड़ी बहन सरिता और उनके साथ सारनाथ थाना क्षेत्र की अटल नगर कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहते थे। वे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। आकृति के अनुसार, उनके मौसा रमेश यादव दुबई में रहते हैं और विशाल गाजीपुर से ग्रेजुएशन का छात्र था। आकृति ने बताया कि घटना वाले दिन वह सुबह मंदिर दर्शन के लिए गई थीं, जबकि विशाल की बड़ी बहन सरिता कोचिंग चली गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जब आकृति मंदिर से लौटीं, तो विशाल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने विशाल के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, जो रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका होने पर आकृति ने खिड़की से झांक कर देखा। उन्होंने पाया कि विशाल के गले में स्टॉल से फंदा लगा था और वह बेड पर लटका हुआ था। यह देखते ही आकृति जोर से चीख पड़ीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक और अन्य किराएदार भी मौके पर आ गए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर विशाल को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद परिजनों और डायल 112 को घटना की सूचना दी गई। सारनाथ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मृतक के मोबाइल को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शबे कद्र की आखिरी ताक रात आज:गोरखपुर में रोजेदार इबादत में जुटे, गुनाहों की माफी मांगी
    Next Article
    मनरेगा मजदूरों के भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रदर्शनकारी हाथों में होर्डिंग लिए हुए थे, मनरेगा और संविदा कर्मियों का भुगतान करो नारे लिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment