Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur के कांगपोकपी में 3 ग्रामीणों की हत्या के बाद Security Forces का सर्च ऑपरेशन शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सुनुरोक पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया। हत्या की घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने यहां मुख्यमंत्री के आवास के बाहर दो शव रख दिए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) लहरी दोरजी ल्हातू ने मीडिया को बताया, “सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अज्ञात उग्रवादियों ने मैतेई ग्रामीणों के एक समूह पर गोलीबारी की। ये लोग जलावन की लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। घटना सगोलमांग पुलिस थानांतर्गत सुनुरोक पहाड़ी क्षेत्र में हुई।” पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।उनका इलाज जारी है।” ल्हातू ने कहा कि सुरक्षा बल इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं, जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं और स्थिति पर बहुत करीबी नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की संयुक्त टीम तलाश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि खोजी कुत्तों और ड्रोन को तैनात किया गया है, जबकि निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।अधिकारी ने कहा, “मोबाइल जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सेना, असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।” ल्हातू ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के Manori में BMC के विलवणीकरण संयंत्र के खिलाफ मछुआरों का विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    Poland PM Donald Tusk 21 अक्टूबर से भारत दौरे पर, PM Narendra Modi से करेंगे वार्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment