Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, KYKL के 2 उग्रवादी और 4 रंगदार दबोचे

    4 hours ago

    2

    0

    मणिपुर में सुरक्षा बलों ने जबरन वसूली के आरोप में चार लोगों और एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोगों को सोमवार को बिष्णुपुर जिले में नंगखलावाई पावर स्टेशन के पास सब्जियां ले जा रहे वाहनों से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अंगोम किशन (22), चितरंजन चिंगाखम (20), ताखेल्लंबम ओजित सिंह (27) और एच. जॉनसन शर्मा (26) के रूप में हुई है। उनके पास से एक कार भी बरामद की गई, जिसमें जबरन वसूली से प्राप्त रकम रखी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के न्यू चेकॉन इलाके से रविवार को राज्य पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों लइशराम होमेन सिंह (45) और मोइरांगथेम रोबेन सिंह (54) को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि उनके पास से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 18 कारतूस, हथियार रखने का एक फर्जी लाइसेंस और अन्य सामान जब्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड के Tehri और Rudraprayag में दो सड़क हादसे, 12 लोगों की गई जान
    Next Article
    Sonia Gandhi की आत्मकथा को BJP ने बताया कांग्रेस का आत्मघाती कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment