Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sonia Gandhi की आत्मकथा को BJP ने बताया कांग्रेस का आत्मघाती कदम

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के पिछले गलत कार्यों पर पर्दा डालने और नेहरू-गांधी परिवार को ‘‘क्लीन चिट’’ देने की कोशिश है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी. आर. केशवन ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि युवा पीढ़ी के नजरिए से सोनिया गांधी की आत्मकथा का विमोचन कांग्रेस के लिए एक बेहद नुकसानदेह ‘‘आत्मघाती कदम’’ साबित हुआ है क्योंकि इस पुस्तक ने कांग्रेस के ‘‘स्याह कुशासन और पुराने गलत कार्यों’’ को उजागर कर दिया है, जिनमें 1984 का सिख विरोधी नरसंहार और आपातकाल जैसी घटनाएं शामिल हैं। केशवन ने कहा, ‘‘हालांकि व्यक्तिगत संस्मरण में किसी व्यक्ति को अपना दृष्टिकोण रखने का पूरा अधिकार है लेकिन सोनिया गांधी की आत्मकथा नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व वाली कांग्रेस के उन राजनीतिक गलत कार्यों पर पर्दा डालने की एक सोची-समझी कोशिश प्रतीत होती है, जिनके लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने पुस्तक के प्रकाशन के समय पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसे जारी करने के पीछे राजनीतिक मंशा है।उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस संस्मरण का प्रकाशन और इसके विमोचन का समय राजनीतिक अवसरवाद की ओर इशारा करता है।’’ केशवन ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, कुछ तथ्यों को छिपाने और घटनाओं को बेहतर रूप में दिखाने के जरिए कांग्रेस के प्रथम परिवार को किसी तरह क्लीन चिट देने की इस संस्मरण की नाकाम कोशिश पूरी तरह उलटी पड़ गई है। पुस्तक को लेकर लगातार हो रही व्यापक आलोचना और विरोध से यह साफ जाहिर होता है।’’ सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का औपचारिक विमोचन यहां आयोजित एक समारोह में किया गया। इस अवसर पर उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थे।समारोह में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई वरिष्ठ नेता, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेताओं के अलावा भाजपा नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल प्रमुख नेताओं में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और भाजपा नेता अमरिंदर सिंह शामिल थे। हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक 10 नवंबर को बाजार में आई, जबकि इसका औपचारिक विमोचन 16 नवंबर को हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, KYKL के 2 उग्रवादी और 4 रंगदार दबोचे
    Next Article
    Sabarimala Pilgrims के लिए Cochin Airport पर खुला विशेष सुविधा केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment