Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manoj Bajpayee की फिल्म Last Man In Tower आगामी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी

    3 hours from now

    1

    0

    अभिनेता राणा दग्गुबाती की कंपनी ‘स्पिरिट मीडिया’ द्वारा निर्मित और अरविंद अडिगा के चर्चित उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित फिल्म 11 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज करेगी। बेन रेखी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज वाजपेयी, बोमन ईरानी और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पटकथा ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘मिसिसिपी मसाला’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्मों में मीरा नायर के साथ काम कर चुकीं सोनी तारापोरवाला ने लिखी है।फिल्म की कहानी सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टरजी (वाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस समय अकेले पड़ जाते हैं जब उनके समुदाय के लोग ऐसे फैसले लेने लगते हैं जो उनकी मान्यताओं को चुनौती देते हैं। आसपास के लोगों के सामने बेहतर जीवन की संभावना उभरने के बीच अपने सिद्धांतों पर कायम रहने का उनका फैसला रिश्तों और वफादारी में तनाव पैदा करता है। दिव्या दत्ता ने मिसेज पुरी की भूमिका निभाई है, जिनकी उम्मीदें और फैसले मास्टरजी के विचारों से टकराते हैं।बोमन ईरानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म समुदाय, परिवार, समझौते और जीवन बदलने वाले अवसर मिलने पर लोगों द्वारा लिए जाने वाले फैसलों की पड़ताल करती है। रेखी ने कहा कि फिल्म को पर्दे पर उतारना उनके लिए संतोषजनक अनुभव रहा और खासतौर पर पहली बार मनोज वाजपेयी और बोमन ईरानी को एक साथ काम करते देखना बेहद खास रहा।दग्गुबाती ने कहा कि फिल्म की कहानी उन्हें इसलिए आकर्षित करती है क्योंकि यह लोगों के एक खास समूह की जिंदगी के जरिए ऐसे सार्वभौमिक सवाल उठाती है जिनसे हर कोई जुड़ सकता है। फिल्म के संवाद ‘पीकू’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्मों की लेखिका जूही चतुर्वेदी ने लिखे हैं, जबकि संगीत गोविंद वसंता ने दिया है। फिल्म का निर्माण दग्गुबाती के अलावा रेखी, गुनीत डोगरा और प्रतीक्षा राव ने किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Operation Sindoor के दौरान Iran ने की थी Pakistan की मदद', Ishaq Dar के दावे पर India ने किया तीखा पलटवार
    Next Article
    Delimitation को लेकर Kharge ने PM Modi को चेताया, कहा- बिना चर्चा कोई बड़ा फैसला न लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment