Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Manoj Sinha ने कहा- भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है

    3 hours from now

    1

    0

    श्रीनगर, दो अगस्त जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है और उसकी लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। सिन्हा ने साथ ही युवाओं से राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने का आग्रह किया। सिन्हा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 100 सप्ताह के इस देशव्यापी महाअभियान का वर्चुअल माध्यम से शुरुआत की थी। इसका मकसद युवाओं को सशक्त बनाकर और मादक पदार्थ की समस्या को खत्म करके भारत के भविष्य को सुरक्षित करने का देशव्यापी संकल्प लेना है।सिन्हा ने कहा, ‘‘ भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, लगभग 65 प्रतिशत लोग 35 वर्ष से कम आयु के हैं। 15 से 29 आयु वर्ग के लगभग 37 करोड़ युवा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का मकसद इस युवा आबादी में नई ऊर्जा भरना है, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 2020 में शुरू किया गया यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि मादक पदार्थों की समस्या के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pema Khandu ने Tawang से नशा मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया
    Next Article
    Prashant Kishor ने Patna Police के खिलाफ निर्वाचन आयोग में की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment