Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pema Khandu ने Tawang से नशा मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया

    3 hours from now

    1

    0

    ईटानगर, दो अगस्त अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ को डिजिटल माध्यम से शुरू करने के कार्यक्रम में तवांग से हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के युवाओं से नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय दूत (ब्रांड एंबेसडर) बनने का आह्वान किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत (माई भारत) मंच की अगुवाई में शुरू हुए इस 100 सप्ताह के अभियान की शुरुआत देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवाओं द्वारा नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहने की सामूहिक शपथ के साथ हुई।‘नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है और इसके लिए उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ कुछ समय के लिए ‘‘आनंद का झूठा एहसास’’ (हाई) दे सकते हैं, लेकिन वे पूरे करियर और निजी जीवन को ‘‘बर्बादी’’ (लो) में धकेल देते हैं। अभियान की परिवर्तनकारी प्रकृति का उल्लेख करते हुए खांडू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने नशे के खिलाफ लड़ाई को वास्तविक अर्थों में ‘जन भागीदारी’ का अभियान बना दिया है।उन्होंने कहा, ‘‘मैं अरुणाचल प्रदेश के प्रत्येक युवा से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान के दूत बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समुदाय के लोगों को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।’’ इस पहल के तहत अगले 100 सप्ताह तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हर रविवार खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता अभियान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी ताकि नशे के खिलाफ अभियान की गति लगातार बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कावेरी मुद्दे पर Shivakumar का बयान, किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
    Next Article
    Manoj Sinha ने कहा- भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment