Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी':जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे

    23 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों के परिजन शुक्रवार को मीडिया के सामने आए। इन लोगों ने 25 मिनट तक अपनी बात रखी। संसद मार्च के 11 दिन बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर 4 लोग मौजूद थे। परिजन ने कहा, ‘20 तारीख के बाद नेरेटिव गढ़ा जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा, लेकिन प्रोटेस्ट का सच कुछ और ही है। हमला पुलिसवालों पर भी हुआ है।’ पुलिसवालों के परिजन के 4 आरोप पहला आरोप घायल एसीपी की पत्नी उपनीत कौर ने बताया- 2 साल की बेटी डर गई थी घायल एसीपी की पत्नी उपनीत कौर ने बताया, ‘20 जुलाई को संसद मार्च के दिन उनके पति देर रात घायल होकर घर लौटे। उन्हें इस हालत में देखकर मेरी 2 साल की बेटी डर गई। मैंने पूछा कि क्या हुआ, तो बोले कानून-व्यवस्था संभालने की ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान मुझ पर हमला हुआ।’ ‘घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस के बारे में गलत माहौल बनाया गया। लोगों ने यह नहीं बताया कि ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने मुश्किल हालात का सामना किया।’ दूसरा आरोप घायल पुलिसवाले की बेटी गुंजन ने कहा- प्रदर्शन में असामाजिक तत्व भी थे मेरे पिता जंतर-मंतर पर बैरिकेड के पास तैनात थे। वे अक्सर कहते थे कि यह अब सिर्फ छात्रों का प्रदर्शन नहीं रहा, इसमें असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए हैं। 20 जुलाई को रात 10 बजे मेरे पिताजी को उनके साथी घर लेकर आए। उनकी वर्दी खून से लथपथ थी। हिंसक भीड़ ने उन्हें घसीटा और जंतर-मंतर मंच के पास पीट-पीटकर मारने की कोशिश की थी। वे करीब चार घंटे तक RML अस्पताल में बेहोश रहे, फिर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ही क्रिमिनल बताया गया। तीसरा आरोप घायल ASI की पत्नी सीमा बोलीं- शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया 20 जुलाई शाम 7 बजे पति को कॉल किया, तो वो हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। भीड़ में मौजूद शरारती तत्वों ने पत्थर और हथियारों से पुलिस जवानों को घायल कर दिया था। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। रात 11 बजे जब पति घर आए, तो उन्होंने बताया कि संसद की सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ा गया और पुलिस फोर्स पर हमला किया गया। ड्यूटी के दौरान उन्हें मिला हेलमेट पूरी तरह टूट चुका था। चौथा आरोप घायल ASI के बेटे लक्ष्य सिंह बिष्ट ने कहा- प्रदर्शन में उपद्रवी भी थे मेरे पिता ASI हैं। उन्हें बहादुरी के लिए 4 सम्मान मिल चुके हैं। मेरे दादाजी भी BSF में थे। 1971 की जंग लड़ चुके हैं। जंतर-मंतर प्रदर्शन में पिता फ्रंटलाइन पर तैनात थे। उनके साथी से पता चला कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। जब उनकी तस्वीर देखी तो सिर मुंडा हुआ था और चार टांके लगे थे। मैं डर गया था। पिता ने बताया कि प्रदर्शन में सिर्फ छात्र नहीं थे, बल्कि हिंसक और उपद्रवी लोग भी शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 फोटोज 5 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में बताया, 20 जुलाई को क्या हुआ वीडियो फुटेज के साथ बताया गया, 'प्रदर्शनकारियों को सुबह समझाया कि सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें संसद मार्च की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर भारी संख्या में इकट्ठा हुए। मंच पर मौजूद लोगों ने बार-बार लोगों को आने के लिए कहा। पुलिस ने उन्हें फिर समझाया, लेकिन भीड़ संसद की तरफ बढ़ने लगी।' 'उन्होंने बैरिकेड्स तोड़े और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद भीड़ पटेल चौक तक पहुंच गई, जहां पुलिस पर फिर से पत्थर चले और जूते फेंके गए। वहां भी बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले चलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई पुलिसवालों को बुरी तरह पीट दिया।' संसद मार्च हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें… CJP का आरोप- लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट्स गन चलाई CJP ने आरोप लगाया था कि 20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च में और उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट्स गन का इस्तेमाल किया। पार्टी ने कई छात्रों के घायल होने का दावा करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राहुल ने पैलेट गन चलाने के आरोप लगाए थे राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि संसद मार्च के दौरान छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाई गई, शॉक बैटन का इस्तेमाल हुआ और कील लगी लाठियों से छात्रों को पीटा गया। सरकार बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं की केंद्र सरकार ने कहा था कि पुलिस ने किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी के खिलाफ बल प्रयोग नहीं किया। कार्रवाई केवल उन लोगों के खिलाफ की गई, जिन्होंने बैरिकेड तोड़ने और सुरक्षा घेरा पार करने की कोशिश की। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने छात्रों पर बर्बरता के आरोपों को गलत बताया और कहा कि प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई गई। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 49 दिन चला दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 6 जून को शुरू हुआ था। शुरुआत में आंदोलन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की थी। बाद में यह आंदोलन देशभर में फैला और 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प के बाद और तेज हो गया था। इसके बाद आरोप लगा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे लाठीचार्ज किया गया। 25 जुलाई 2026 को सरकार ने मांगें मान ली थीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने 49 दिन से चल रहा जंतर-मंतर का धरना समाप्त खत्म कर दिया। ============== ये खबर भी पढ़ें राहुल बोले- छात्रों पर दिल्ली में पैलेट गन चली, नुकीली लाठियां मारी गईं राहुल गांधी ने 29 जुलाई को कहा, ‘आज मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में मेरा कर्तव्य है कि देश के मुद्दे उठाऊं। संसद से 500 मीटर तक देश के छात्रों को पीटा गया। छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं। एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। मैंने मेडिकल सर्टिफिकेट में यह देखा। छात्रों पर कील लगी लाठियां चलाई गईं।' पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम पर टिप्पणी करने वाली लड़की पर FIR का विरोध:कॉकरोच जनता पार्टी बोली- देश में लोग रोज गाली देते हैं, ये अपराध कैसे
    Next Article
    CJP प्रोटेस्ट में ट्रोल हुए राघव चड्‌ढा ने तोड़ी चुप्पी:राज्यसभा में बोले- मैं स्टूडेंट्स के सपोर्ट में, पेपर लीक जैसी बीमारी का परमानेंट इलाज जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment