Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा:गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोला क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और एक छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में एक तरफ से आवाज प्रबंधक की बताई जा रही है। जो छात्रा से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान भविष्य बनाने का लालच देकर छात्रा पर आपत्तिजनक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल इस वायरल ऑडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। अभी तक गोला थाने में किसी भी पक्ष से कोई शिकायत भी नहीं आई है। वायरल आडियो की आवाज प्रबंधक जैसी वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाला व्यक्ति गोला के पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय का प्रबंधक बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर की आवाज को उसी विद्यालय की छात्रा का बताया जा रहा है। बातचीत के दौरान प्रबंधक छात्रा को गोरखपुर में रखकर पढ़ाने और उसके परिजनों से बातचीत करने की बात करता सुनाई दे रहा है। छात्रा बोली रही है कि ऐसी शर्त स्वीकार नहीं इसके बाद बातचीत का स्वर आपत्तिजनक हो जाता है। छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और अन्य लड़कियों का उदाहरण देने की बात ऑडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। छात्रा पर अपनी पढ़ाई जारी रखने और आगे बढ़ने की बात कहती सुनाई दे रही है, लेकिन ऐसी किसी शर्त को स्वीकार नहीं करने की बात कहती है। ऑडियो के अंतिम हिस्से में भी प्रबंधक द्वारा छात्रा पर साथ सोने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस संबंध में गोला थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर न मिलने की बात कही गई है। साथ ही वायरल आडियो की जांच चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी; ब्लिंकिट-स्विगी से सिर्फ 5 किलो शक्कर मिलेगी; यूपी की मंत्री का डीएम से सवाल- आप मुझसे बड़े हो
    Next Article
    जमीन में नहीं, केमिकल से पैदा हो रहा नया आलू:4 गुना कमाई, VIDEO में देखिए कैसे बनता है 'जहरीला' आलू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment