Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी; ब्लिंकिट-स्विगी से सिर्फ 5 किलो शक्कर मिलेगी; यूपी की मंत्री का डीएम से सवाल- आप मुझसे बड़े हो

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर नेपाल से है। एक और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी खबर चीनी को लेकर है। ऑनलाइन 5 किलो से ज्यादा चीनी नहीं मिलेगी। हम आपको यह भी बताएंगे कि काशी में गलियों में चिताएं क्यों जल रहीं हैं। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी, चीन बोला- बॉर्डर से 18 किमी ऊपर बनी झील नेपाल में बुधवार की भीषण बाढ़ के बाद चीन ने भोटेकोशी नदी में फिर बड़ी बाढ़ की चेतावनी दी है। चीन से मिली जानकारी के मुताबिक, रसुवागढ़ी बॉर्डर से करीब 18 किमी ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से झील बन गई है। झील के टूटने पर भोटेकोशी में फिर तेज बाढ़ आ सकती है। बाढ़ में अब तक 350 से ज्यादा मौतें: नेपाल पुलिस के गुरुवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की बाढ़ में 359 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 जिलों से शव बरामद किए गए हैं। सबसे ज्यादा चितवन जिले में 132 शव मिले हैं। बाढ़ के बाद करीब 1,500 लोग लापता हैं। इनमें 288 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, 21 भारतीयों को बचाया गया है, जिनमें 11 की पहचान हो चुकी है। शव मिल रहे, रखने की जगह कम: नेपाल में रसुवा की बाढ़ के बाद 289 शव बरामद हो चुके हैं, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित रखने की चुनौती है। चितवन की स्वास्थ्य सुविधाओं में करीब 50 शव रखने की क्षमता ही बताई गई है। पूरी खबर पढ़ें... 2. मंत्री ने 18 कॉल किए, डीएम ने फोन नहीं उठाया, मंत्री बोलीं- क्या प्रोटोकॉल में आप हमसे बड़े हैं एटा डीएम ने 18 बार कॉल करने पर भी महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाया। इस पर मंत्री भड़क गईं। उन्होंने डीएम अरविंद सिंह से नाराजगी जताते हुए कहा- नहीं, गलत बात है। यह नहीं चलेगा। आपको फोन उठाना चाहिए। बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर 12 बजे सामने आया। मंत्री ने गुस्से में बुके लेने से मना किया: मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मैं व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए फोन कर रही थीं। नाराज मंत्री ने कार्यक्रम में डीएम की ओर से दिए जाने वाला बुके लेने से भी इनकार कर दिया। इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर असहज स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में मंत्री ने डीएम से बुके ले लिया। मंत्री ने डीएम से पूछा- आपका प्रोटोकॉल मुझसे बड़ा: मंत्री ने डीएम से कहा हम आपसे पूछना चाह रहे थे क्या व्यवस्थाएं हैं? आप हमसे बात ही नहीं कर रहे। इसके बाद उन्होंने डीएम के रवैए और प्रोटोकॉल को लेकर भी सवाल किया। मंत्री ने पूछा- आप प्रोटोकॉल में हमसे बड़े हैं? इसलिए आप बात नहीं करेंगे हमसे?" पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा CCTV, जिम के बाहर 5 गोलियां मारीं, इंस्टा पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली यूपी के शामली में बुधवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह जाने-माने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाम को जिम से बाहर निकलते ही अंकित पर हमलावरों ने करीब 18 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। उनके सिर और पेट में 5 गोलियां लगीं। गुरुवार को वारदात से जुड़ा एक CCTV भी सामने आया। इसमें जिम के बाहर दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध लोग दिख रहे हैं। इस बीच, 2 लोगों ने अंकित की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सबसे पहले हरियाणा के ‘गोगी गैंग’ से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- यह जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं, भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। यह हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। यह तो शुरुआत है... पूरी खबर पढ़ें… 4. काशी में भारी बारिश, गलियों में जल रहीं चिताएं, उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे बहा वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। काशी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल पानी में डूब गए हैं। ऐसे में गलियों और छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उत्तराखंड में 30 मीटर सड़क बह गई: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी है। चमोली में लैंडस्लाइड के चलते निजमुला मार्ग बंद है। वहीं, बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मरवाड़ी पुल से आगे हाथीपहाड़ के पास करीब 30 मीटर सड़क बह गई। हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है। 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 5. कानपुर में विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत, प्लेन में अचानक धमाका हुआ यूपी के कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। विमान ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे उड़ान भरी थी। 11:50 बजे यानी उड़ान के महज 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराकर खेत में जा गिरा। विमान गिरा, पुर्जे बिखरे: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान करीब 200-250 फीट ऊपर था। तभी अचानक हवा में डगमगाया और क्षतिग्रस्त हो गया। नीचे गिरते ही पूरा विमान टूटकर बिखर गया। पुर्जे दूर तक बिखर गए। हालांकि, विमान में आग नहीं लगी। 1 किमी. की दूरी पर है रिहायशी बस्ती: जहां हादसा हुआ, वहां से रिहायशी बस्ती करीब एक किमी दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि विमान करीब 4-5 मिनट तक हवा में उड़ता रहा। फिर अचानक गिरा। अगर बस्ती के ऊपर विमान गिरता, तो घरों और पब्लिक को नुकसान पहुंच सकता था। पूरी खबर पढ़ें... 6. ब्लिंकिट-स्विगी से 5 किलो से ज्यादा शक्कर नहीं मिलेगी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने लिमिट तय की ब्लिंकिट, जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स एप्स से अब ग्राहक एक बार में 2 से 5 किलो तक ही चीनी खरीद पाएंगे। देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले चीनी की सप्लाई घटने और कीमतों में अचानक आई तेजी के बाद यह फैसला लिया गया है। एक महीने में 35% महंगी हुई शक्कर: उपभोक्ता मामले विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपए किलो पर पहुंच गई है। महज एक महीने पहले 26 जुलाई को यह 48 रुपए प्रति किलो थी। यानी 30 दिनों में चीनी 35.5% से महंगी हुई है। डीमार्ट और रिलायंस रिटेल ने भी कैपिंग लगाई: ऑफलाइन बाजार में डीमार्ट और रिलायंस रिटेल जैसे सुपरमार्केट्स ने प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो चीनी खरीदने की सीमा तय की है। प्रमुख चीनी ब्रांड्स के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के मुताबिक, रिटेलर्स यह कदम जमाखोरी रोकने और हर ग्राहक को स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए उठा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेपाल बाढ़: तबाही से पहले और बाद की 9 सैटेलाइट तस्वीरें: त्रिशूली नदी में बह गईं बस्तियां, 6 घंटे के सैलाब ने बदला नक्शा (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: हिमालय की 221 झीलें ला सकती हैं नेपाल जैसी तबाही: 491 साल में 254 बार फट चुकीं; उत्तराखंड में हैंगिंग ग्लेशियर सबसे बड़ा खतरा (पूरी खबर पढ़ें) 3. जेन-जी आंदोलन: थरूर बोले- भारत का लोकतंत्र सबसे अलग: कहा- देश का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 4. पॉलिटिक्स: खड़गे ने परिसीमन को लेकर पीएम को चिट्‌ठी लिखी: चर्चा के लिए समय मांगा, कहा-लोकसभा सदस्यों की संख्या अगले 25 साल तक 543 ही रखें (पूरी खबर पढ़ें) 5. हादसा: मुंबई में 10वीं मंजिल से कूदी महिला, पेड़ में फंसी: पैर में डाल घुसने से हवा में लटकी; 20 फीट ऊपर से रेस्क्यू (पूरी खबर पढ़ें) 6. विवाद: महाराष्ट्र- ड्राइवर्स को मराठी सीखने के लिए एक साल मिला: सीएम फडणवीस बोले- इनमें कई बुजुर्ग जिन्हें सीखने में समय लगेगा (पूरी खबर पढ़ें) 7. क्राइम: जालंधर लेक्चरर हत्याकांड,पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट: बेबी-शोना, सीक्रेट मीटिंग की बातें, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिजनेस: रक्षाबंधन से पहले सोना-चांदी के दाम गिरे: सोना ₹2,951 सस्ता होकर ₹1.58 लाख पर आया, 1 किलो चांदी की कीमत ₹3,459 कम हुई (पूरी खबर पढ़ें) 9. विवादित कमेंट: कंगना ने फिर साधा रामदेव बाबा पर निशाना: कहा- मेरी जवानी की बात करते हैं, क्या मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे, जानिए क्या है विवाद (पूरी खबर पढ़ें) 10. क्रिकेट: सहवाग के बेटे आर्यवीर की U-19 टीम इंडिया में एंट्री: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुने गए; द्रविड़ के बेटे अन्वय भी वनडे टीम में (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... स्टूडेंट्स ने कुत्तों की बनाई आधार आईडी, गले में QR कोड IIT स्टूडेंट्स ने कैंपस में घूमने वाले कुत्तों की पहचान के लिए आधार कार्ड जैसी ID बनाई। सभी के गले में QR कोड वाला कॉलर बैंड लगाया है। इसको स्कैन करते ही कुत्ते की पहचान, वैक्सीनेशन और इलाज जैसी जानकारी मिलेगी। इससे कुत्तों की देखभाल करने वालों को उनकी पहचान और सेहत से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षाबंधन पर बाबा विश्वनाथ को सबसे पहले बांधी गई राखी:महादेव स्वरूप का फूलों के रक्षाबंधन से श्रृंगार, भगवान को राखी बांधने पहुंच रहीं महिलाएं
    Next Article
    मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा:गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment