Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोरंग विवाद में हुई थी युवक की मौत:चाचा ने लाठी से किया था हमला, सिर में लगी थी गंभीर चोट

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवादा सिरौली गांव में मंगलवार रात घर के दरवाजे पर मोरंग पड़ी होने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक युवक के सिर में लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। बुधवार दोपहर बाद हुए पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने को मौत की वजह बताया गया है। गांव नवादा सिरौली निवासी सुखेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके घर के दरवाजे पर परिवार के ही चाचा की मोरंग पड़ी थी। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण छोटे भाई उदय प्रताप ने चाचा से मोरंग हटाने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और चाचा ने उदय प्रताप के सिर पर बल्ली से वार कर दिया। उदय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने को ही मौत का कारण बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया था और आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। बुधवार सुबह तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि विवाद रुपयों और मोरंग को लेकर हुआ था। उदय प्रताप के सिर में लाठी लगने से गंभीर चोट आई थी, जिससे लोहिया अस्पताल में उनकी मौत हो गई। क्राइम इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए और कानपुर क्रिकेटर्स फाइनल में:सुधांशु व ध्रुव की शानदार पारियों से मिली जीत, सुधांशु चौरसिया बने प्लेयर ऑफ द मैच
    Next Article
    राइटर सलीम खान खतरे से बाहर:सलमान खान की को-स्टार डेजी शाह ने दिया हेल्थ अपडेट; कहा- उनकी हालत में सुधार है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment