Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए और कानपुर क्रिकेटर्स फाइनल में:सुधांशु व ध्रुव की शानदार पारियों से मिली जीत, सुधांशु चौरसिया बने प्लेयर ऑफ द मैच

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले गए। इन मैचों में केडीएमए और कानपुर क्रिकेटर्स की टीमें फाइनल में पहुंच गईं। फाइनल मैच शुक्रवार को कानपुर साउथ-ए मैदान में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच केडीएमए और खांडेकर क्रिकेट अकादमी के बीच कानपुर साउथ मैदान पर खेला गया। केडीएमए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सुधांशु चौरसिया ने नाबाद 119 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि माही कटियार ने 50 रन का योगदान दिया। खांडेकर की ओर से दीपांशु और निखिल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खांडेकर क्रिकेट अकादमी की टीम 19.5 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह केडीएमए ने यह मैच 42 रन से जीत लिया। खांडेकर के लिए आकाश गौर ने 50 रन और निखिल ने 25 रन बनाए। केडीएमए के गेंदबाज सौरभ ने 5 विकेट चटकाए, जबकि माधव और सतनाम को 2-2 विकेट मिले। सुधांशु चौरसिया को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कानपुर साउथ और कानपुर क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। पृथ्वीराज चौहान ने नाबाद 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और उपेंद्र ने 28 रन जोड़े। कानपुर क्रिकेटर्स के लिए अशोक ने 3 और अभिनव ने 2 विकेट लिए। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेटर्स ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। ध्रुव तोमर ने 42 रन और भवानी ने 24 रन का योगदान दिया। कानपुर साउथ की ओर से आशुतोष ने 3 और नवल ने 2 विकेट हासिल किए। इस मैच में ध्रुव तोमर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिगों का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान, रोकर बताई आपबीती:आशुतोष महाराज बोले- राहुल-अखिलेश को चैलेंज अविमुक्तेश्वरानंद को बचाकर दिखाएं
    Next Article
    मोरंग विवाद में हुई थी युवक की मौत:चाचा ने लाठी से किया था हमला, सिर में लगी थी गंभीर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment