Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोरंग व्यवसायी अपहरण में 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार:गिरफ्तारी न होने से परिवार में डर, 5 पर अपहरण का मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय मोरंग व्यवसायी अंकित कुमार यादव के अपहरण मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना को लेकर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी न होने से मोरंग व्यवसायी का परिवार दहशत में है। परिवार के सदस्य घटना के बाद से घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। नवाबगंज पुलिस बीते 48 घंटे से केवल जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है। यह घटना 2 मार्च को हुई थी, जब अंकित कुमार यादव को उनके दोस्त विकास मिश्रा ने नई थार गाड़ी की पार्टी देने के बहाने बुलाया था। परशुरामपुर बस्ती पहुंचने पर कुछ हथियारबंद लोग अंकित की गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने खुद को यूपी एसटीएफ का अधिकारी बताया और अंकित का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता 2 मार्च से 3 मार्च की शाम 6 बजे तक अंकित की आंखों पर पट्टी बांधकर रखे थे। उन्होंने अंकित से 2 लाख रुपये ले लिए थे और 3 लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। जब अंकित ने और पैसे देने से इनकार किया, तो अपहरणकर्ताओं ने उसे मसकनवा गौशाला तिराहा के पास छोड़कर फरार हो गए।नवाबगंज पुलिस ने 3 मार्च की देर शाम अंकित कुमार यादव को सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि, घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अपहरण में शामिल एक भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अंकित कुमार यादव को जब नवाबगंज थाने की पुलिस ने बरामद किया और उसने पूछताछ में कई आरोपियों के नाम बताएं। तो उन आरोपियों पर मुकदमा लिखने के बजाय पत्नी से तहरी लेकर के अज्ञात आरोपियों पर गायब होने का मुकदमा लिखकर बरामद की कार्रवाई शुरू कर दी थी।जबकि मुकदमा लिखने से पहले ही अंकित कुमार यादव को बरामद कर लिया गया था। वही नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर के पुलिस टीम हमारी लगी हुई है। आरोपियों की जांच की जा रही है आरोपियों की पहचान भी की जा रही है जल्द ही इस पूरे मामले में गिरफ्तार करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फॉर्च्यूनर की टक्कर से डॉक्टर के भाई की भी मौत:बहन से होली मिलकर घर आ रहे थे, गोरखपर हादसे में MBBS छात्र की रेलिंग पर लटकी थी लाश
    Next Article
    सांसद प्रिया सरोज ने सुपरफास्ट शटलएक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई:जौनपुर के जलालगंज स्टेशन पर किया शुभारंभ, चेयरमैन ने पगड़ी पहनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment