Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद प्रिया सरोज ने सुपरफास्ट शटलएक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई:जौनपुर के जलालगंज स्टेशन पर किया शुभारंभ, चेयरमैन ने पगड़ी पहनाई

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के जलालगंज स्टेशन पर शुक्रवार को वाराणसी-लखनऊ सुपर फास्ट शटल एक्सप्रेस ट्रेन का पहला ठहराव हुआ। सांसद प्रिया सरोज ने इस अवसर पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया। इस ऐतिहासिक क्षण पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ट्रेन के प्रथम ठहराव पर स्टेशन पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय नागरिकों ने सांसद प्रिया सरोज का जोरदार स्वागत किया। यह ठहराव सांसद प्रिया सरोज की पहल पर सुनिश्चित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने 3 मार्च को सांसद को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी थी। ट्रेन वाराणसी से सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर जलालगंज स्टेशन पहुँचती है और एक मिनट बाद 6 बजकर 27 मिनट पर आगे प्रस्थान करती है। इसी तरह, लखनऊ से चलकर यह ट्रेन रात 9 बजकर 23 मिनट पर जलालगंज पहुँचती है और 9 बजकर 24 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होती है। स्टेशन पर 'द मर्सी क्लब' के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद, प्रेम बहादुर और रतन लाल मौर्या ने सांसद प्रिया सरोज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने शटल एक्सप्रेस के जलालगंज ठहराव के लिए सांसद का धन्यवाद किया। समाजसेवी एजाज अहमद ने बताया कि क्लब शटल के परिचालन शुरू होने के बाद से ही इस ठहराव के लिए प्रयासरत था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद ने इस पर अपनी मुहर लगाकर क्षेत्र को वरदान दिया है। इस अवसर पर केराकत विधायक तूफानी सरोज, सरफराज खान, डॉ. अवध नाथ पाल, इंदु प्रकाश सिंह और प्रेम प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोरंग व्यवसायी अपहरण में 48 घंटे बाद भी आरोपी फरार:गिरफ्तारी न होने से परिवार में डर, 5 पर अपहरण का मुकदमा
    Next Article
    'यूट्रस में लगा 'कॉपर-टी' यूरिनरी ब्लैडर में पहुंचा':दर्द से कराह रही थी युवती, KGMU के डॉक्टरों ने इलाज कर दी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment