Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैरेज हॉल के पास फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़ा, जान से मारने की नियत पर चलाई गोली

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती। कलवारी पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर मैरेज हॉल के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले कलवारी थाना क्षेत्र में मैरेज हॉल के पास एक व्यक्ति पर असलहे से फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कलवारी पुलिस तथा स्वाट/सर्विलांस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में वांछित युवक डकही मोड़ के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विनीत पुत्र चंद्रशेखर उपाध्याय (उम्र करीब 29 वर्ष) निवासी नगर थाना नगर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .32 बोर की पिस्टल मय मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद असलहे को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पूर्व में वादी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। गिरफ्तारी के बाद उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी शेषनाथ यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिवाकर कुमार, कांस्टेबल विनीत यादव तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल मृत्युन्जय मौर्य, कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल अभिलाष प्रताप सिंह व कांस्टेबल शुभेन्द्र तिवारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13 जिलों में 6,800 करोड़ के प्रोजेक्ट की मंजूरी:UP RERA ने बैठक में लिया फैसला, 7,830 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट्स बनेंगी
    Next Article
    लखनऊ में कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेटरों की ग्रैंड एंट्री:जडेजा, पंत और यशस्वी जायसवाल पहुंचे, पत्नी सोफी के साथ पहुंचे गब्बर धवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment