Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 जिलों में 6,800 करोड़ के प्रोजेक्ट की मंजूरी:UP RERA ने बैठक में लिया फैसला, 7,830 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट्स बनेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश भू सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने 6,841.85 करोड़ के कुल अनुमानित निवेश वाली 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में लगभग 7,830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिससे नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और आवास व व्यावसायिक अवसंरचना का विस्तार होगा। इन परियोजनाओं को मंजूरी यूपी रेरा की 198वीं प्राधिकरण बैठक में दी गई, जो प्राधिकरण के मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त कई परियोजना प्रस्तावों की समीक्षा की गई और केवल उन्हीं परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जो नियामकीय मानकों और आवश्यक अनुपालन शर्तों को पूरा करती थीं। बैठक में लिए गए निर्णय रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने के प्रति प्राधिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, साथ ही गृहखरीदारों के हितों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं। मंजूर की गई इन परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड-यूज़) परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें प्लॉट, विला और दुकानों का विकास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शहरी अवसंरचना मजबूत होने, आवास की उपलब्धता बढ़ने और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। 13 जिलों में परियोजनाओं को मंजूरी सभी जिलों में गौतमबुद्ध नगर निवेश, परियोजनाओं की संख्या और विकसित होने वाली यूनिट्स के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 5,218.41 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली कुल 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत 2,969 यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिनमें 3 व्यावसायिक परियोजनाएं, 1 आवासीय परियोजना और 1 मिक्स्ड-यूज़ परियोजना शामिल है। इससे गौतमबुद्ध नगर की पहचान राज्य के प्रमुख रियल एस्टेट निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत होगी। राजधानी लखनऊ परियोजनाओं की संख्या और कुल यूनिट्स के मामले में दूसरे स्थान पर रहा। यहां 132.65 करोड़ के निवेश वाली 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 651 यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिनमें 3 आवासीय और 1 व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इससे शहर में आवासीय जरूरतों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। आगरा में 162.75 करोड़ के निवेश वाली 3 आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके माध्यम से 312 आवासीय यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इसी प्रकार गाजियाबाद में भी 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें कुल ₹83.85 करोड़ का निवेश होगा। इन परियोजनाओं के तहत 468 यूनिट्स विकसित होंगी, जिनमें 2 व्यावसायिक और 1 आवासीय परियोजना शामिल है। अन्य जिलों में मथुरा में 9.13 करोड़ की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 136 यूनिट्स विकसित होंगी। सहारनपुर में 324.95 करोड़ के निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत 803 आवासीय यूनिट्स बनेंगी। मेरठ में 183.63 करोड़ की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 167 यूनिट्स विकसित होंगी। बागपत में 11.25 करोड़ की एक व्यावसायिक परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत 97 यूनिट्स विकसित की जाएंगी। इसके अलावा गोरखपुर में 30 करोड़ की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 182 यूनिट्स बनेंगी, जबकि वाराणसी में 11.20 करोड़ की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 65 यूनिट्स विकसित होंगी। इसी तरह बांदा में 86.84 करोड़ के निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत 501 यूनिट्स विकसित होंगी। हापुड़ में 128.10 करोड़ की एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 912 व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी। वहीं बाराबंकी में 459.09 करोड़ के निवेश वाली एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 567 आवासीय यूनिट्स विकसित होंगी। रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा इन स्वीकृत परियोजनाओं में 6,800 करोड़ से अधिक के कुल निवेश से निर्माण कार्यों के दौरान और उसके बाद भी रोजगार के कई अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। साथ ही निर्माण सामग्री, परिवहन, इंजीनियरिंग सेवाओं और अन्य सहायक क्षेत्रों में मांग बढ़ेगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पशु पोषण, प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव:हरदोई में किसान-विशेषज्ञ संवाद कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    मैरेज हॉल के पास फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़ा, जान से मारने की नियत पर चलाई गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment