Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर के मजदूर दुबई-इजराइल में फंसे, VIDEO:बोले- सायरन बजते ही भागना पड़ रहा, तनाव के बीच काम जारी

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर जिले के कई युवा इस समय दुबई, अबू धाबी और इजराइल में रोजगार के सिलसिले में गए हुए हैं। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वे युद्ध जैसे हालात के बीच रह रहे हैं। हालांकि, उनके परिवारों से लगातार फोन पर बातचीत हो रही है और वे खुद को सुरक्षित बता रहे हैं, फिर भी गांव में अपनों की सलामती को लेकर चिंता का माहौल है। कछवा थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के लगभग 25 से अधिक लोग संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब और इजराइल में मजदूरी कर रहे हैं। इनमें अखिलेश कुमार के भाई राजू और उनके दो बेटे आदर्श व आशीष दुबई में कार्यरत हैं। युद्ध की खबरों के बाद से उनका परिवार बेचैन है। अखिलेश कुमार ने बताया, "हमारे घर के तीन लोग दुबई में रहते हैं – भाई राजू और दो भतीजे। उन्होंने फोन पर बताया है कि कोई परेशानी नहीं है, लेकिन ऐसे माहौल में चिंता होना स्वाभाविक है।" शिव नरेश के बेटे पंकज कुमार इजराइल में कार्यरत हैं, जबकि उनका दूसरा बेटा अबू धाबी में है। शिव नरेश ने बताया, "आज बेटे पंकज का फोन आया था। उसने बताया कि लगातार सायरन बज रहे हैं और मिसाइल हमले हो रहे हैं, लेकिन वह सुरक्षित है। आज काम से छुट्टी है।" परिवारों के अनुसार, सभी युवक मोबाइल फोन, वीडियो कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से दिन में कई बार संपर्क कर अपनी सलामती की जानकारी दे रहे हैं। इसके बावजूद गांव में युद्ध के समाचारों से बेचैनी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर के दो दर्जन से अधिक लोग इस समय इजराइल में एक निजी कंपनी के माध्यम से मजदूरी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISBT से मन:कामेश्वर के बीच मेट्रो ट्रैक तैयार:6 किमी लंबे इस ट्रैक की डाउन लाइन का सिर्फ 600 मीटर हिस्से में काम शेष
    Next Article
    'बम बरस रहे, लग नहीं रहा लौट पाऊंगा':दुबई में फंसा यूपी का युवक, बोला- हॉल में 150 लोग, डर की वजह से बाहर नहीं निकल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment