Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 50 साल से अधिक वकालत वाले 11अधिवक्ता सम्मानित:अधिवक्ता परिषद ने स्थापना दिवस मनाया, भारतीय न्याय परंपरा पर हुई चर्चा

    54 minutes ago

    1

    0

    मिर्जापुर में अधिवक्ता परिषद की जनपद इकाई की ओर से शुक्रवार देर शाम जिला पंचायत सभागार में संगठन का स्थापना दिवस एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विधि व्यवसाय में 50 वर्ष से अधिक समय बिताने वाले जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। संगठन के पूर्व प्रदेश मंत्री अधिवक्ता विकास राय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिवक्ता सत्य प्रकाश राय ने भारतीय न्याय परंपरा और भारतीय दर्शनशास्त्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने न्याय व्यवस्था में भारतीय चिंतन और मूल्यों के महत्व की ओर ध्यान आकृष्ट किया। वक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनका अनुभव समाज को न्याय दिलाने में सहायक होता है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित कर जताया आभार समारोह में अधिवक्ता रमेश सिंह श्रीवास्तव, कमला प्रसाद श्रीवास्तव, आद्या प्रसाद सिंह, महेश प्रसाद मालवीय, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, प्रेम कुमार लुण्डिया, दिनेश चंद सर्राफ, राम सुरेश सिंह और सत्येंद्र नाथ द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। विधि व्यवसाय में उनके लंबे अनुभव और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता रहे मौजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद त्रिपाठी तथा जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभय राज सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) आलोक राय ने की। संचालन संगठन के महामंत्री ऋत्विक पुरवार और अधिवक्ता अंकित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शशांक सिंह, हिमांशु जायसवाल, अनिल सिंह, अनिल पाल, राज प्रजापति, आकाश सिंह, अनूप श्रीवास्तव, प्रांजल द्विवेदी, सौरभ सिंह, शिव प्रसाद, शिवकुमार, निरंकार, अरुण, मिथिलेश वर्मा, अखिलेश अग्रहरि, आयुष सराफ, नारायण जी उपाध्याय, कविता सिंह राजपूत, राजेश दुबे, शिवकुमार पांडे, सतीश सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, काशी दुबे, श्रीधर पाल, सनातन सिंह, अभिषेक सिंह धवल और उमाकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में शिक्षक नेता के भतीजे की गोलीमार हत्या:सेवला पर दोस्तों संग बैठा था, आरोपी ने पिस्टल से किया फायर
    Next Article
    आगरा में सुबह से धूप,-दिन में छा सकते हैं बादल:12 किमी की रफ्तार से हवा चल रही, मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment