Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में अपना दल का मंडलीय समता सम्मेलन:पल्लवी पटेल बोलीं- UGC लागू कराने के बाद BJP ने अपने ही लोगों से करवाया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कलवारी स्थित रामलीला मैदान में अपना दल (कमेरावादी) द्वारा मंडलीय समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पल्लवी पटेल ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह शोषण के खिलाफ एक सकारात्मक पहल थी, लेकिन भाजपा ने इसे लागू कराने के बाद अपने ही लोगों से विरोध करवा दिया, जिससे मामला अधर में लटक गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को "मेमोरी प्रॉब्लम" हो गई है और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर पड़ गई है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन परिणाम इसके विपरीत आए और पार्टी उस लक्ष्य से काफी नीचे रह गई। उनके मुताबिक, पार्टी अभी तक उस चुनावी झटके से उबर नहीं पाई है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने नारी वंदन अधिनियम को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का दावा करती है, लेकिन इसका प्रभाव जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा। उन्होंने इसे संविधान की मूल भावना से जोड़ते हुए कहा कि यह लड़ाई समान अधिकारों की है। पल्लवी पटेल ने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी वर्गों का समर्थन मिल सकता है। भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी भी की, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया। सम्मेलन में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपाई बोले- अपर्णा यादव के खिलाफ हो FIR:लखनऊ में दी शिकायत, बोले- पार्टी झंडे के साथ मुलायम-अखिलेश की तस्वीर जली
    Next Article
    पिता ने की 8 साल के बेटे की हत्या:गले में फंदा लगाकर डाल से रस्सी बांधकर खींच दिया, फिंगर के प्रिंट के सवाल पर पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment