Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाई बोले- अपर्णा यादव के खिलाफ हो FIR:लखनऊ में दी शिकायत, बोले- पार्टी झंडे के साथ मुलायम-अखिलेश की तस्वीर जली

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर महा आंदोलन का ऐलान किया है। सपाइयों ने कहा कि अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया था। इससे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ‘झंडे से कार्यकर्ताओं की भावनाएं जुड़ी’ सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार कुमार ने कहा कि विरोध के नाम पर किसी भी पार्टी का झंडा जालना बेहद निंदनीय है। पार्टी के झंडे से करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं जुड़ी होती हैं। महिला आरक्षण बिल के नाम पर विरोध करते हुए विधान सभा के सामने हमारी पार्टी का झंडा जलाया गया, जिसके बाद से हम सभी आहत हैं। हमने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो महा आंदोलन होगा। 'झंडा जलाकर प्रदेश का माहौल खराब किया गया' प्रदीप ने कहा कि झंडा जलाने के बाद तमाम कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हैं। झंडे में साइकिल के निशान के साथ हमारे नेताजी मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर थी। इससे प्रदेश और देश का माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए हम चाहते हैं कि संबंधित घटना में कानूनी कार्रवाई की जाए। सपा के साथ जो कांग्रेस का झंडा जलाया गया है, उसमें तीन रंग थे जो तिरंगा का स्वरूप है। कम से कम विरोध करते समय इसका ध्यान रखना चाहिए था। ‘शिष्टाचार की सीमा को पार किया’ सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी पार्टी का झंडा नहीं जला सकते हैं। इससे बहुत ही गलत संदेश जाता है। इससे ये भी पता चलता है कि आप को देश के कानून की जानकारी नहीं है। सबसे दुखद है कि विधानसभा के सामने यह घटना हुई। राजनीति में शिष्टाचार की रेखा को पार करके काम किया गया है। राजनीति अपनी जगह है। विरोध का भी एक पैमाना होता है। विरोध करने का अधिकार सबको है, मगर भावनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है। प्रदेश-देश का अमन चैन ना बिगड़े इसलिए कार्रवाई जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती:लोगों को कैलेंडर और परशुराम चालीसा का वितरण
    Next Article
    मिर्जापुर में अपना दल का मंडलीय समता सम्मेलन:पल्लवी पटेल बोलीं- UGC लागू कराने के बाद BJP ने अपने ही लोगों से करवाया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment