Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:प्रगणकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण, डिजिटल मोड पर जोर

    2 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में भारत की आगामी जनगणना-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में चयनित प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न तहसीलों में शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने तहसील सदर क्षेत्र के सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणकों को डिजिटल माध्यम मोबाइल ऐप के जरिए मकान सूचीकरण और जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार गणना से वंचित न रह जाए। प्रशिक्षण में प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया, डेटा संकलन, मोबाइल ऐप के उपयोग और गोपनीयता बनाए रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा उन्हें व्यावहारिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे फील्ड में कार्य करते समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी, जिसे मोबाइल ऐप में दर्ज करना होगा। उन्होंने सभी प्रगणकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और पूरी लगन के साथ कार्य करने की अपील की। जनगणना के तहत 07 मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना होगी। इसके बाद 22 मई से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अपील की कि वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें, जिससे प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र, एआर कोऑपरेटिव अमित पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस अधिकारी ने शिकंजी विक्रेता का बाल खींचा, थप्पड़ मारा:कन्नौज में पिटाई का वीडियो वायरल
    Next Article
    संभल में भाजपा ने पश्चिम बंगाल जीत का जश्न मनाया:जिलाध्यक्ष ने ढोल बजाया, मिठाई बांटी; यूपी में तीसरी बार जीत का किया दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment