Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस अधिकारी ने शिकंजी विक्रेता का बाल खींचा, थप्पड़ मारा:कन्नौज में पिटाई का वीडियो वायरल

    2 hours ago

    2

    0

    कन्नौज के सौरिख कस्बे में एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक द्वारा शिकंजी विक्रेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि अधिकारी ने पहले विक्रेता को थप्पड़ मारे और फिर बाल पकड़कर दोबारा पिटाई की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल अपने हमराहियों के साथ गश्त से लौट रहे थे। थाना रोड पर एक शिकंजी विक्रेता ठेले पर दुकान लगाए हुए था। इसी दौरान निरीक्षक ने अपनी जीप रोकी और उनके साथ तीन अन्य पुलिसकर्मी भी उतरे। आरोप है कि निरीक्षक ने शिकंजी विक्रेता को कई थप्पड़ मारे और फिर उसके बाल पकड़कर पिटाई की। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने अपनी सफाई में कहा कि थाना रोड पर जाम की स्थिति थी, जिसके कारण उन्होंने विक्रेता को पीटा। हालांकि, इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अक्सर चौराहों और तिराहों पर ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों द्वारा लगाए जाने वाले जाम पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, जबकि वे पूरे दिन जाम की स्थिति बनाए रखते हैं। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जयंती गंगवार ने बताया मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘दिशा’ बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा:जनसुविधाओं को बेहतर बनाए; सपा के विधायक बोले-मुझे सूचना तक नहीं दी गई
    Next Article
    मिर्जापुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:प्रगणकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण, डिजिटल मोड पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment