Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया:तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया, दो गिरफ्तार; FIR दर्ज

    19 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना लगभग सात दिन पहले गांव के ही तीन युवकों द्वारा अंजाम दी गई थी। बताया जा रहा है कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सात दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवती के चाचा के लड़के ने वीडियो देखकर परिवार को इसकी जानकारी दी। वीडियो देखने के बाद परिजनों ने कछवा थाने पहुंचकर युवती के पिता की ओर से तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पिता ने अपनी तहरीर में बताया कि दो युवकों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा युवक खेत के बाहर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था और रेकी कर रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने बेटी से वायरल वीडियो के बारे में पूछा तो वह रोने लगी और पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एडिशनल एसपी नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी (सदर) मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कछवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कछवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो हंगामा:बिठूर में पुलिस के सामने मारपीट, बरातियों को थाने ले गई; दोनों पक्षों में समझौता
    Next Article
    जौनपुर में एंप्लॉयमेंट जोन की नींव नहीं पड़ी:जमीन उपलब्ध न होने से योजना अटकी, सीएम ने की थी घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment