Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में साइबर सेल ने वापस कराए ₹38,163:ऑनलाइन फ्रॉड में खाते से निकाले गए थे 40 हजार रुपए, NCRP पोर्टल पर की थी शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में ₹38,163 वापस कराए हैं। चुनार थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी शुभम सिंह के साथ ₹40,000 की साइबर ठगी हुई थी। घटना के बाद उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शुभम सिंह ने 25 दिसंबर 2025 को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए उनके बैंक खाते से ₹40,000 निकाल लिए गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर सेल से मदद मांगी। तकनीकी जांच के बाद खाते में लौटाई गई रकम पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में साइबर सेल थाना चुनार की टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने ₹38,163 की राशि आवेदक के खाते में वापस करा दी। राशि मिलने पर युवक ने जताया आभार राशि वापस मिलने के बाद शुभम सिंह ने साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की सराहना की। पुलिस टीम ने उन्हें साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी और दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई भूमिका इस कार्रवाई में साइबर सेल थाना चुनार के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह और आरक्षी अरमान अली शामिल रहे। मिर्जापुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत एनसीआरपी पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी:15 अप्रैल तक अप्लाई करें, 27 मंजिला 4 टावरों में होंगे 384 प्रीमियम फ्लैट
    Next Article
    उन्नाव में पुलिस मुठभेड़, दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीसरा आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment