Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पुलिस मुठभेड़, दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीसरा आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस केअनुसार, यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर स्थित चंदनखेड़ा पुल के पास हुई। असोहा पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एसओजी और सर्विलांस टीम से सूचना मिली कि गोवंश तस्करी से जुड़े तीन आरोपी मोटरसाइकिल से कालूखेड़ा से असोहा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद सामने से आती मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया। हालांकि, बाइक सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया और सुनसान रास्ते की ओर मुड़ गए। जल्दबाजी में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रफीक पुत्र जुम्मन निवासी क्वेथर जमुनाखेड़ा, थाना दही और मनमोहन यादव पुत्र स्व. वेनीमाधव निवासी ग्राम शिवगढ़, थाना असोहा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खुले में घूम रहे गोवंश को पकड़कर उनकी तस्करी करते थे और इसी उद्देश्य से जंगल क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी रफीक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी असोहा भेजा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रफीक पर गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में साइबर सेल ने वापस कराए ₹38,163:ऑनलाइन फ्रॉड में खाते से निकाले गए थे 40 हजार रुपए, NCRP पोर्टल पर की थी शिकायत
    Next Article
    प्रयागराज में मनोज तिवारी का चुटीला अदांज:बोले- केशव तुम बढ़ते रहना, अब आगे की तैयारी है… पर भाजपा नेताओं की तालियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment