Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी शुरू:मंडलस्तरीय कार्यशाला में 3 जिलों के 21 निकायों के अधिकारी प्रशिक्षित

    12 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर एक मंडलस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जंगी रोड स्थित एक होटल में हुई इस कार्यशाला में मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों के कुल 21 नगरीय निकायों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में अधिशासी अधिकारी, एडीएम और डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया। अध्यक्ष केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल रैंकिंग का विषय नहीं है, बल्कि यह शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने सभी निकायों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। शासन के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन, लखनऊ की विशेषज्ञ रूपाली राठौर और नगर विकास विभाग की जियो स्टेट विशेषज्ञ शिवांगी ने विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने शहर को 'जीरो वेस्ट' बनाने की रणनीति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, जन जागरूकता अभियान, सफाई व्यवस्था की निगरानी और डिजिटल रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। अधिकारियों को बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान नागरिक सहभागिता, उनके फीडबैक और जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था का विशेष महत्व होता है। इसके लिए निकाय स्तर पर नियमित समीक्षा, नवाचार और जनभागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। मीरजापुर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) जी लाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण शासन के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य सभी निकायों को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने में सक्षम बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण से शहरों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में ठोस सहायता मिलेगी। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों पर चर्चा करते हुए अपने-अपने नगरों में प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में हत्या के प्रयास में 10 साल की सजा:कोर्ट ने 15 हजार का लगाया जुर्माना, कट्टे से फायर की दर्ज हुई थी शिकायत
    Next Article
    'बेटे और नई बहू के लिए बनाया था नया घर':झांसी में शादी के 25 दिन पहले हो गई बेटे की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment