Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में विंध्याचल धाम पीपा पुल 15 दिन में क्षतिग्रस्त,:विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 24 घंटे में सही करने की चेतावनी

    3 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में विंध्याचल धाम को हरसिंहपुर से जोड़ने वाला पीपा (प्लाटून) पुल उद्घाटन के महज 15 दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल का उद्घाटन हाल ही में रत्नाकर मिश्रा ने किया था। पुल के एक हिस्से में पीपा धंस जाने से आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि चार पहिया वाहनों की आवाजाही लगभग बंद हो चुकी है। मजबूरी में राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। कई लोग पैदल गुजर रहे हैं, जबकि कुछ दोपहिया चालक गंगा की धारा से होकर निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इतनी जल्दी पुल का क्षतिग्रस्त होना निर्माण में लापरवाही को दर्शाता है। इस मामले पर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी नाराजगी जताई है। वहीं संबधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही है। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में पीपा पुल को सही करने की चेतावनी दी है। जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि वह कितनी जल्दी मरम्मत कराकर इस पुल को सुरक्षित बनाता है और लोगों को राहत देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत:रोड के किनारे लोगों ने तड़पते देखा, अस्पताल पहुंचने पर चली गई जान
    Next Article
    मर्सिडीज डील, शेयर ट्रेडिंग और 6 मोबाइल:एक्सिस बैंक मैनेजर सुसाइड केस में नया मोड़; 3 दिन बाद दोस्त की पत्नी सहित 5 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment