Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर युवक की मौत:रोड के किनारे लोगों ने तड़पते देखा, अस्पताल पहुंचने पर चली गई जान

    3 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में बिहार थाना क्षेत्र में उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर आकमपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने आकमपुर गांव के पास राजमार्ग किनारे एक युवक को गंभीर हालत में देखा। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एनएच एंबुलेंस के चालक ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुमेरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवक की पहचान सोनल (24) पुत्र रवींद्र निवासी कुडवल, थाना लालगंज, जनपद रायबरेली के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सोनल कानपुर के पास स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। वह गुरुवार शाम अपने घर आया था और शुक्रवार सुबह काम पर जाने के लिए बाइक से निकला था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस का अनुमान है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनल अपने परिवार का सहारा था। परिवार में बड़ा भाई रोशन और बहन प्रिया हैं, जबकि पिता भी ईंट भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां चंदा देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AAP ने योगी सरकार से की मांग:प्रशासनिक अधिकारियों के लिए पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लागू हो
    Next Article
    मिर्जापुर में विंध्याचल धाम पीपा पुल 15 दिन में क्षतिग्रस्त,:विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 24 घंटे में सही करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment