Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:'गद्दी बाहुबल से मिलती है' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सर्पराइज पैकेज

    4 hours ago

    1

    0

    'मिर्जापुर द मूवी' का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार (11 अगस्त) को जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की दमदार वापसी दिखाई गई है। ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता, बदले और खून-खराबे का नया अध्याय दिखाया गया है। 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित के बीच मिर्जापुर की गद्दी को लेकर खूनी जंग और वर्चस्व की कहानी दिखाई गई है। 'भौकाल लाइक नेवर बिफोर' के वादे के साथ आ रही यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। देखें ट्रेलर की झलकियां दमदार डायलॉग्स और एक्शन से भरपूर है ट्रेलर ट्रेलर की शुरुआत एक खाली गद्दी और दमदार वॉयसओवर से होती है- "गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से... मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से।" ट्रेलर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का वही पुराना रौब देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में किरदारों को खास टाइटल के साथ पेश किया गया है- कालीन भैया को 'द किंग', मुन्ना भैया (दिव्येंदु) को 'द प्रिंस' और गुड्डू-बबलू (अली फजल और जितेंद्र कुमार) को 'द लायंस' दिखाया गया है। ट्रेलर में अभिनेता रवि किशन का किरदार बेहद आक्रामक और मनोरंजक नजर आ रहा है, जो गाड़ियों की फायरिंग के बीच तंज कसते दिखते हैं। इसके अलावा बीना भाभी (रसिका दुगल) भी इस पावर गेम में अपनी राजनीतिक चालें चलती नजर आ रही हैं। बबलू पंडित के रोल में जितेंद्र कुमार वेब सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह फिल्म में अभिनेता जितेंद्र कुमार यह रोल निभा रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। इनमें कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु), गुड्डू पंडित (अली फजल) और बबलू पंडित (जितेंद्र कुमार) का जबरदस्त लुक दिखाया गया है। रवि किशन और अभिषेक बनर्जी समेत दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट शामिल है। इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने इसे प्रोड्यूस किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे जन्मदिन पर पिता ने आशीर्वाद...', लालू यादव को देखते ही चहके तेज प्रताप, अपने इमोशंस पर नहीं रख पाए काबू- VIDEO
    Next Article
    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के प्रकाश राज:बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी, अहंकारी सत्ता और कमजोर होगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment