Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में नमाज के दौरान एडवोकेट के घर में लूट:पत्नी-बेटी को गन पॉइंट पर बनाकर बंधक, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक एडवोकेट के घर में घुसकर तमंचे के बल पर उनकी पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित एडवोकेट नौशाद अली सहारनपुर सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे वह अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे और मौका देखकर घर के अंदर घुस गए। घर में उस समय उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं। बदमाशों ने अंदर घुसते ही दोनों महिलाओं को तमंचे के बल पर डराया-धमकाया और उन्हें बंधक बनाकर घर की तलाशी लेने लगे। बदमाशों ने पूरे घर में लूटपाट की और घर के अंदर बने एडवोकेट के ऑफिस में भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ऑफिस में रखी करीब 43 हजार रुपए की नगदी उठा ली। अभी तक पता नहीं हो पाया है कि बदमाश नगदी के अलावा और क्या-क्या सामान अपने साथ ले गए हैं। घटना के दौरान महिलाएं डरी-सहमी रहीं और बदमाशों के जाने के बाद ही उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसी बीच जैसे ही एडवोकेट का मुंशी मौके पर पहुंचा, बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले। भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दारोगा भर्ती परीक्षा आज से:लखनऊ समेत 75 जिले में 1090 केंद्र, 4543 पदों के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थी; STF की निगरानी
    Next Article
    राष्ट्रपति 19 से 21 मार्च तक मथुरा में रहेंगी:वृंदावन में मंदिरों के करेंगी दर्शन, गोवर्धन की गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment