Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में खत्म होगा तारों का जंजाल, नगर-निगम का प्लान:इंटरनेट और डिश टीवी के तार होंगे अंडरग्राउंड, फर्स्ट फेज में लहुराबीर से मैदागिन रुट पर होगा काम

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद में लगा नगर निगम; स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर शहर से तारों का मकड़जाल हटाने जा रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी इंटरनेट प्रोवाइडर्स और डिश टीवी प्रोवाइडर्स को निर्देशित किया है कि - शहर में फैले बेतरतीब तारों के मकड़जाल को खत्म किया जाए। जिसके लिए स्मार्ट सिटी सभी की मदद करेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि जल्द से जल्द यह कार्य शुरू कर तारों को हटा लिया जाए। शहर में सभी तार होंगे अंडरग्राउंड नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल और जीटीपीएल जैसी बड़ी कंपनियों से वार्ता की। जिसके बाद सभी ने एकजुट होकर शहर को केबल मुक्त बनाने के हरी झंडी दे दी है। इस दौरान केबल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी माना कि सड़कों और गलियों में फैला तारों का मकड़जाल काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मन में शहर की नकारात्मक छवि बनाता है। ऐसे में इन्हे हटना चाहिये। नगर आयुक्त ने कहा - शहर में रोजाना सैकड़ों विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। काशी को नयी उचाईयों पर ले जाने के लिए हमें इसे साफ करना होगा। ऐसे में हमने सभी केबल अंडरग्राउंड करने की योजना बनाई है। जो स्मार्ट सिटी कराएगा। स्मार्ट सिटी के अंडरग्राउंड ओएफसी करेंगे मदद नगर आयुक्त ने बताया - ​स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन इलाकों में अंडरग्राउंड ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) की सुविधा उपलब्ध है। वहां सभी एजेंसियां अपने ओवरहेड तारों को हटाकर उन्हें जमीन के नीचे ले जाएंगी। इसके अलावा सीएम ग्रिड योजना के तहत बने यूटिलिटी डक्ट का भी इस्तेमाल केबल बिछाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा खंभों पर लटकते तारों के गुच्छों को ढकने के लिए एयरटेल की ओर से एक विशेष वायर कवरिंग बॉक्स का मॉडल पेश किया गया है। लहुराबीर से मैदागिन शुरू होगा काम नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया - पहले चरण में लहुराबीर से मैदागिन, मैदागिन से गोदौलिया और कालभैरव मंदिर मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर इन बॉक्स का प्रयोग किया जाएगा। सफल रहने पर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।वहीं मणिकर्णिका घाट और ठठेरी बाजार जैसी तंग गलियों में, जहां खंभे नहीं हैं, वहां स्थानीय भवन स्वामियों के सहयोग से दीवारों पर क्लैंप लगाए जाएंगे। इन्हीं क्लैंप के माध्यम से तारों को कसकर व्यवस्थित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति 19 से 21 मार्च तक मथुरा में रहेंगी:वृंदावन में मंदिरों के करेंगी दर्शन, गोवर्धन की गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी
    Next Article
    लखनऊ में बुजुर्ग से झपटमारी:बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे, 1.20 लाख रुपए लूटे; बाइक सवार बदमाश फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment