Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत की चीन को चेतावनी- कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं, RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में; प्रयागराज में SSC परीक्षा रद्द

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, भारत ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर, पाकिस्तान ने इजराइल को देश की मान्यता देने से इनकार कर दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में RCB के लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंचने की खबर भी बताएंगे... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. भारत की चीन को चेतावनी- कश्मीर पर दखल बर्दाश्त नहीं, चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान जारी किया था चीन और पाकिस्तान के कश्मीर पर दिए संयुक्त बयान पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे। भारत ने साफ किया कि इस मुद्दे दूसरे देश का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। दरअसल, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर हैं। इस दौरान चीन ने कश्मीर को पुराना विवाद बताते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर और द्विपक्षीय समझौतों के तहत सुलझाने की बात कही थी। भारत ने CPEC का भी विरोध किया: भारत ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का भी विरोध किया और कहा कि इसकी कई परियोजनाएं भारतीय क्षेत्र से गुजरती हैं, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है। भारत ने आरोप लगाया कि चीन और पाकिस्तान इन परियोजनाओं के जरिए अवैध कब्जे को मजबूत और वैध ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे भारत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 2. पाकिस्तान बोला- इजराइल को देश नहीं मानेंगे, विचारधारा से समझौता मंजूर नहीं पाकिस्तान ने इजराइल से दोस्ती करने और उसे देश की मान्यता देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी मौलिक विचारधाराओं से समझौता नहीं कर सकता। आसिफ ने कहा- हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं, जिनकी बात पर एक दिन के लिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता। पाकिस्तान दुनिया का शायद इकलौता देश है, जिसके पासपोर्ट पर लिखा होता है कि यह इजराइल के लिए मान्य नहीं है। इससे पाकिस्तान का रुख पूरी तरह साफ है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रम्प ने कहा था- इजराइल से दोस्ती करें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मुस्लिम देशों से इजराइल से रिश्ते सुधारने और अब्राहम समझौते में शामिल होने की अपील की थी। पाकिस्तान से भी कहा गया था कि अगर वह अमेरिका-ईरान शांति प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहता है, तो उसे इजराइल को मान्यता देनी होगी। पूरी खबर पढ़ें... 3. अखिलेश बोले- फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसवाले तिल-तिलकर मरते हैं, UP में जाति देखकर बुलडोजर चलता है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में फेक एनकाउंटर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, यूपी में एनकाउंटर बहुत बड़ा षडयंत्र है। सरकार में बैठे लोग अपनी ताकत का जिस तरह से इस्तेमाल कर रहे हैं, वो दिख रहा है। फर्जी एनकाउंटर करने वाले सरकार नहीं, गुनहगार हैं। जिस एनकाउंटर के पीछे मर्जी चली तो समझो वह फर्जी है। सरकार पुलिस वालों का इस्तेमाल कर रही: फर्जी एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों को सोचना चाहिए कि सरकार अपने फायदे के लिए किस तरह उनका इस्तेमाल कर रही है। उन्हें अधिकारी से अपराधी बना रही है। फर्जी एनकाउंटर में पुलिस वालों को ये मालूम होता है कि वो गैरकानूनी काम करते हैं। जौनपुर के एनकाउंटर का जिक्र किया: पुलिस वाले दूसरे को एक पल में मार देते हैं और खुद तिल-तिलकर मरते हैं। अखिलेश ने 2021 में हुए जौनपुर के पुजारी यादव एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए कहा, फर्जी एनकाउंटर में जब पुलिस फंसती है तो भाजपा सरकार उससे मुंह फेर लेती है। पुलिस वालों को जेल होने पर उनके परिवार सामाजिक अपमान का शिकार बनता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. प्रयागराज में छात्रों ने कंप्यूटर-कुर्सियां तोड़ीं, हाईवे जाम किया, SSC परीक्षा में सर्वर फेल होने से भड़के प्रयागराज में हुई SSC-GD भर्ती परीक्षा के दौरान मंगलवार को सर्वर फेल होने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कमरों में रखे कंप्यूटर और कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं। नारेबाजी करने लगे। छात्रों ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे भी जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे बाद बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। 600 में 450 परीक्षार्थी शामिल हुए: सरायइनायत में परीक्षा अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय में तीन शिफ्टों में होनी थी। पहली शिफ्ट निर्धारित समय 10 बजे शुरू हुई। इसके लिए 600 परीक्षार्थी थे, लेकिन 450 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। परीक्षा शुरू होते ही सिस्टम का सर्वर डाउन हो गया। वहीं, बवाल के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें… 5. दावा- ईरान ने अमेरिका का MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया, अमेरिका का होर्मुज के पास ईरानी बोट्स पर हमला ईरान ने अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। साथ ही एक RQ-4 ड्रोन और घुसपैठ करने वाले F-35 लड़ाकू विमान पर भी फायरिंग की। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि अगर अमेरिका युद्धविराम तोड़ता है तो ईरान जवाब देगा। अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था: अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में सोमवार की देर रात कई ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी सेना ने कहा कि उन्होंने उन नौकाओं को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इसके अलावा मिसाइल लॉन्च साइट्स पर भी हमला किया गया। पूरी खबर पढ़ें... 6. मानसून केरलम से 35km दूर अटका, यूपी में आंधी-तूफान से 6 की मौत मानसून पिछले तीन दिन से केरलम के तट से 30-35 किमी दूर अटक गया है। प्री-मानसून के चलते केरलम के तटीय इलाके, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है। उधर, यूपी के गोंडा, लखीमुपर, बस्ती, शाहजहांपुर और सीतापुर में गर्मी के बीच सोमवार रात आंधी-तूफान चला। इससे जुड़े हादसों में बच्चे समेत 6 की मौत हो गई। बांदा का पारा लगातार 8वें दिन 47°C पार: मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को यूपी के बांदा और विदर्भ का ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां लगातार 8वें दिन 47°C से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 47.2°C के साथ तीसरे नंबर पर और नौगांव 46.8°C के साथ चौथा सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें... 7. बेंगलुरु लगातार दूसरे IPL के फाइनल में, क्वालिफायर-1 में गुजरात को 92 रन से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे सीजन IPL के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। अब गुजरात एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से क्वालिफायर-2 खेलेगी। एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच के हाईलाइट्स: बेंगलुरु ने धर्मशाला में टॉस हारकर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... महिला ने दवाई की जगह एयरपॉड्स निगला अमेरिका की 27 साल की कार्ली बेलमर ने गलती से दवा की जगह अपना एयरपॉड्स निगल लिया। वह सोने से पहले दवा खा रही थीं, तभी जल्दबाजी में एयरपॉड्स पानी के साथ निगल गईं। एयरपॉड्स पेट के अंदर से भी फोन से कनेक्टेड था। बाद में वह मल के रास्ते से बाहर निकला। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि वालों को विदेश जाने से जुड़ी समस्या में राहत मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 50 हजार बेटियों को फ्री स्कूटी मिलेगी:ये पहली बार की वोटर, पेट्रोल मॉडल या EV, ये अभी तय नहीं
    Next Article
    मंत्रीजी बोले- बिजली काटने वाले सपाई:सैलरी के लिए अखिलेश के विधायक के घर चोरी, DSP ने पाठकजी को चमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment