Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:E-20 पेट्रोल से इंजन खराब, कोर्ट बोला- कंपनी नई कार दे; जगन्नाथ रथयात्रा में मौत; यूपी का मौलाना बोला- श्रीकृष्ण नमाजी थे

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, एथेनॉल मिले पेट्रोल से कार खराब होने का देश का पहला मामला सामने आया। NEET-UG 2026 रीएग्जाम का रिजल्ट घोषित हुआ। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी का पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ दौरा। ₹26,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। 2. मानसून सत्र को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर NDA की बैठक। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. E-20 पेट्रोल डालने से इंजन खराब, छत्तीसगढ़ का कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति नई कार दे या ₹20 लाख लौटाए एथेनॉल मिले पेट्रोल से कार इंजन खराब होने पर मुआवजा देने का पहला मामला सामने आया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कंज्यूमर कोर्ट ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और उसके डीलर को इसके लिए जिम्मेदार माना। कोर्ट ने कहा कि कार ई-20 फ्यूल के हिसाब से नहीं थी, फिर भी बेची गई। कोर्ट ने आदेश दिया कि 45 दिनों के अंदर ग्राहक को उसी मॉडल की नई कार दी जाए, जो ई-20 फ्यूल के मुताबिक हो। ऐसा नहीं करने पर कंपनी ग्राहक को कार पूरी कीमत करीब ₹20.5 लाख और अन्य खर्चा लौटाए। दरअसल देश में पेट्रोल में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनी बोली- कार E20 ईंधन इस्तेमाल के लिए सही: कंपनी के मुताबिक ग्राहक की कार पहले से ही E20 ईंधन के इस्तेमाल के लिए सही थी। कोर्ट का आदेश फैक्ट के मुताबिक नहीं है। आदेश को चुनौती दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें... 2. NEET-UG रीएग्जाम का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास; दो उम्मीदवारों को 720 में से 715 अंक NTA ने NEET UG 2026 रीएग्जाम का रिजल्ट जारी किया। 20 लाख स्टूडेंट्स में से 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास हुए। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने ऑल इंडिया टॉप किया। दोनों को 720 में से 715 अंक मिले। 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। पेपर लीक के कारण NEET-UG एग्जाम रद्द हुई: 3 मई को NEET UG का एग्जाम हुआ था। पेपर लीक की पुष्टि के बाद 12 मई को पेपर रद्द किया गया था। 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। देश और विदेश के 551 शहरों में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई। पूरी खबर पढ़ें... 3. पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 1 की मौत, भारी बारिश में भी लगभग 12 लाख लोग मौजूद थे; सरकार का भगदड़ से इनकार ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ के कारण 5 लोगों की हालत बिगड़ गई। पहांडी रस्म के दौरान लोगों को रथों के पास से हटाया जा रहा था। तभी लोगों के एक-दूसरे पर गिरने से घटना हुई। रथयात्रा के समय तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे। सरकार का भगदड़ से इनकार: मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक रथ यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित रहा। भगदड़ जैसी कोई अव्यवस्था नहीं हुई। हालांकि भीड़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई, कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 4. मौलाना का विवादित बयान- श्रीकृष्ण 5 बार नमाज पढ़ते थे, संत बोले- जीभ काटने वाले को 10 लाख इनाम इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने कहा, भगवान श्रीकृष्ण धर्म से मुस्लिम थे। वह दिन में 5 बार नमाज पढ़ा करते थे। योगी राम के बड़े भक्त बनते हैं, अगर वे हमारी किताब पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। मौलाना के बयान वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। इसे लेकर लखनऊ में हिंदू महासभा ने मौलाना की तस्वीरों को पैरों से रौंदकर प्रदर्शन किया। हजरतगंज कोतवाली में मौलाना पर FIR दर्ज कराई। अयोध्या के संत विष्णु दास ने कहा- जो कोई मौलाना जर्जिस अंसारी की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह 10 लाख रुपए का नकद इनाम देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 5. छुट्‌टी नहीं मिली, सिपाही ने खुद को गोली मारी, बुलंदशहर में मौत से पहले बोला- पुलिसवालों की वजह से जान दे रहा बुलंदशहर में गुरुवार तड़के 3 बजे 25 साल के सिपाही ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साथी सिपाही ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने हवाई फायरिंग कर दी। इस पर साथी सूचना देने चौकी इंचार्ज के पास भागा। इस बीच, सिपाही ने खुद को गोली मार ली। मरने से पहले सिपाही सुधीर ने एक ऑडियो रिकॉर्ड किया। इसमें आरोप लगाया- मेरी मौत के लिए एसओ और दोनों मुंशी जिम्मेदार हैं। छुट्टी मांगने पर एसओ ने टॉर्चर किया और लाइन हाजिर कर दिया। वहीं साथी सिपाही ने बताया कि सुधीर जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी शादी हो गई थी। इसलिए वह तनाव में था। पूरी खबर पढ़ें… 6. IRCTC की नई टिकट बुकिंग वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग तेजी से होगी; सभी क्लास की सीटें एकसाथ दिखेंगी भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया वर्जन लॉन्च किया है। अभी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है, यानी आम यात्रियों से फीडबैक के आधार पर इस वेबसाइट में बदलाव किया जाएगा। नई वेबसाइट में 4 बड़े बदलाव 1. लॉगिन या बुकिंग के दौरान कैप्चा नहीं दिखेगा। फालतू के पॉप-अप, चमकने वाले ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स नहीं होंगे। 2. यूजर्स को अलग-अलग क्लास जैसे- स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी के लिए बार-बार सर्च नहीं करना होगा। सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखेगी। 3. बुकिंग के लिए 'फास्टर चेकआउट' फीचर है। टिकट बुक करते समय यात्रियों को जितने स्टेप्स से गुजरना पड़ता था, उनकी संख्या घटाई गई। स्टेप्स कम होने से बुकिंग प्रोसेस का समय घटेगा। 4. बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 'इजीअर रिपीट बुकिंग' की सुविधा होगी। इसमें यात्रियों की डिटेल्स पहले से सेव रहेंगी। अगला टिकट बुक करते समय दोबारा नाम, उम्र या अन्य जानकारियां नहीं भरनी होंगी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: गगनयान मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने ISRO छोड़ा: 10 महीने में 100 इस्तीफे; केंद्रीय मंत्री बोले- लोग आते-जाते रहते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 2. मौसम: इस सीजन सामान्य से 23% कम बारिश:MP के 35 जिलों में सूखा; यूपी-बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश; असम में 99 गांव डूबे (पूरी खबर पढ़ें) 3. कर्नाटक: डॉक्टर की घर में हत्या, बेटा घायल मिला:आरोपी डॉक्टर पत्नी बॉडी के पास मोबाइल चलाती रही, हिरासत में; VIDEO सामने आया (पूरी खबर पढ़ें) 4. स्पोर्ट्स: अर्जेंटीना फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड हारा: मेसी ने 2 गोल असिस्ट किए, 'फॉकलैंड बैनर' लहराने पर विवाद, दोनों देश इस द्वीप के लिए लड़ चुके (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- 9वीं में तीसरी भाषा का बोझ न डालें: बोर्ड परीक्षा के एक साल पहले बच्चों में तनाव बढ़ेगा, सरकार से कहिए ऐसा न करें (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: कांग्रेस का पीएम को लेटर, कहा- सर्वदलीय बैठक बुलाएं: मानसून सत्र में चढ़ावा चोरी का मामला उठाएगी, संशोधन बिल का विरोध करेगी (पूरी खबर पढ़ें) 7. महाराष्ट्र: CBI का दावा- लातूर कोचिंग संचालक ने NEET का पेपर खरीदा:उसके मोबाइल में हाथ से लिखे केमिस्ट्री के 132 प्रश्न मिले, 111 असली पेपर से मैच (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिहार: ट्रेन में शूटर से कराया इंजीनियर पति का मर्डर: अफसर पत्नी ने शादी के बाद ही बॉयफ्रेंड के साथ प्लानिंग शुरू कर दी थी (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: इंस्टाग्राम पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक का खेल:एडिट फीचर से बैकडेट की जा रहीं पोस्ट; दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे दो डिजिटल क्रिएटर्स (पूरी खबर पढ़ें) 10. उत्तर प्रदेश: मौलाना का विवादित बयान- श्रीकृष्ण 5 बार नमाज पढ़ते थे:लखनऊ में FIR; संत बोले- जीभ काटने वाले को 10 लाख इनाम देंगे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... कीड़ा पकड़ने पर रुपए दे रही सरकार मध्य प्रदेश के डिंडौरी में सरकार साल बोरर नाम का कीड़ा पकड़ने पर ₹2 दे रही है। ऐसा जंगल बचाने के लिए किया जा रहा है। अब तक 10 लाख कीड़े जमा हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या ‘2 दिन में मर सकते हैं सोनम वांगचुक’, जबरन खाना खिलाने पर क्या खतरा; भूख हड़ताल से शरीर में होता क्या है 2. ग्राउंड रिपोर्ट: राममंदिर चढ़ावा चोरी- कविता सुनाकर चंपत के करीब पहुंचा अनुकल्प:गांववाले नाम सुनते ही दरवाजे बंद कर लेते हैं; दादा बोले- रामनाम की लूट में पकड़ाया 3. ब्लैकबोर्ड: पत्नी की साड़ी-पेटीकोट धोता हूं, झाडू-पोंछा करता हूं: दोस्त कहते हैं- ये मर्द नहीं, हाउस हसबैंड बनने से भाइयों की शादी नहीं हो रही 4. जरूरत की खबर: मानसून में बढ़ते फूड पॉइजनिंग के केस:ये 7 लक्षण इग्नोर न करें, बचाव के लिए 12 सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर 5. पेरेंटिंग: बेटा बड़ा हो रहा है:डरती हूं, कहीं गलत संगत में न पड़ जाए, उसे सही-गलत में फर्क करना, अच्छे दोस्त चुनना कैसे सिखाएं 6. कटरीना@43: दावा- छोटे कपड़े पहने देख सलमान ने मारा: पहली फिल्म में गुलशन ग्रोवर को किस किया, विक्की ने सलमान के सामने प्रपोज किया, जवाब- हिम्मत नहीं 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: फेसबुक से भरत का हथियार फेंकने वाला वीडियो डिलीट, आखिर 3.42 मिनट के VIDEO में क्या था 8. ग्राउंड रिपोर्ट: ईरानी हमले में मारे गए इंजीनियर की कहानी: इसी साल थी शादी, 25 दिन पहले जॉइन की ड्यूटी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की रुकी इनकम दोबारा शुरू हो सकती है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश ने भारत की जगह चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट:बदले में ₹7 हजार करोड़ का सॉफ्ट लोन; भारत ने ₹9 हजार करोड़ का ऑफर दिया था
    Next Article
    यूपी के 75 शहरों में बारिश का अलर्ट:लखनऊ समेत 25 जिलों में बादल छाए; बाराबंकी में सरयू उफनाई, 87 गांवों में बाढ़ का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment