Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 75 शहरों में बारिश का अलर्ट:लखनऊ समेत 25 जिलों में बादल छाए; बाराबंकी में सरयू उफनाई, 87 गांवों में बाढ़ का खतरा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई समेत 25 शहरों में बादल छाए हैं। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। नेपाल और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान (106.07 मी.) के करीब पहुंच गई है। गुरुवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 105.36 मी. रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से किनारों पर कटान शुरू हो गया है। 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बलिया में घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। बांसडीह में लोग अपने पक्के मकान तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं। अब तक 150 परिवार घर छोड़ चुके हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूब गईं। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। इससे पहले, गुरुवार को लखनऊ समेत 25 जिलों बारिश हुई। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 22.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। झांसी की टहरौली में लोग तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करते दिखे। कानपुर में तेज आंधी से पेड़ गिर गया। इसके नीचे दबकर HAL सुपरवाइजर की मौत हो गई। देवरिया में बिजली गिरने से 18 साल की युवती की जान चली गई गई। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। एक-दो दिन में यह पश्चिमी यूपी को भी कवर कर लेगा। मानसून फिर जोर पकड़ेगा। ऐसे में अगले 7 दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:E-20 पेट्रोल से इंजन खराब, कोर्ट बोला- कंपनी नई कार दे; जगन्नाथ रथयात्रा में मौत; यूपी का मौलाना बोला- श्रीकृष्ण नमाजी थे
    Next Article
    राजभर चचा की गुडमॉर्निंग से अखिलेश भैया जागे:106 कांड वाले बाहुबली पर कृपा बरस रही; चढ़ावा देने वाले छिपाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment