Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान के परमाणु ठिकानों के पास हमला; राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कर ब्याज पर बांटे रुपए, कॉकरोच पार्टी फाउंडर पुलिस के पैर पड़े

    15 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के परमाणु ठिकानों के पास अमेरिकी हमले की है। दूसरी खबर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर है, दावा है कि आरोपियों ने चोरी का पैसा ब्याज पर बांटा। हम आपको यह भी बताएंगे कि कॉकरोच पार्टी के फाउंडर ने पुलिस के पैर क्यों पकड़े। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 2. सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान के परमाणु ठिकानों के पास अमेरिकी हमला, 2 दिन में 170 जगह मिसाइल-ड्रोन दागे ईरान ने अमेरिका पर बुशहर परमाणु बिजली फैसिलिटी के पास हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका ने पिछले 2 दिनों में ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। ईरान ने जवाब में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया: जवाब में ईरान ने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिका के सैनिक अड्डों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें... 2. राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपियों के घर से नोटों के बंडल मिले; चंदे की रकम ब्याज पर बांटी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय के घरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 लाख कैश और 10 लाख के सोने के जेवर (कान की बालियां, लॉकेट) बरामद किए। साथ ही एक कार भी मिली। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया कि कितना कैश और सामान किसके घर से बरामद हुआ है? चंदा चोरी का पैसा ब्याज पर देते थे: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प ने पूछताछ में बताया- मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों को पैसे देते थे। फिर उनसे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। अब जानिए चढ़ावा चोरी की टाइमलाइन पूरी खबर पढ़ें... 3. कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े: जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके। वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पूरी खबर पढ़ें... 4. गाजियाबाद में शहीद के शव से लिपटकर पत्नी रोई, मणिपुर में उग्रवादियों ने गोली मार दी थी शहीद हवलदार चंद्रमोहन सिंह रावत का गुरुवार दोपहर गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर लाया गया तो पत्नी मंजू देवी शव से लिपटकर रो पड़ीं। तीन बच्चे भी बिलख पड़े। उत्तराखंड के रहने वाले थे: चंद्रमोहन सिंह असम राइफल्स में हवलदार (जीडी) थे। वे मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के डांडातोली क्षेत्र के कुकलियाल गांव के रहने वाले थे। 2008 से गाजियाबाद में रह रहे थे। चंद्रमोहन अपने पिता के श्राद्ध कर्म निपटाकर गाजियाबाद से तीन जुलाई को ड्यूटी पर वापस लौट गए थे। 5 जुलाई को ड्यूटी जॉइन की थी। अगले दिन उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया: परमाणु ऊर्जा और हथियारों के लिए जरूरी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग की। भारत अभी 4 देशों से यूरेनियम खरीदता है। ऑस्ट्रेलिया पांचवां है। यूरेनियम परमाणु उर्जा और बम दोनों के लिए जरूरी है। भारत को यूरेनियम की जरूरत क्यों है: भारत को परमाणु बिजली बनाने और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए यूरेनियम की जरूरत है। यूरेनियम से बिजली कैसे बनती है: परमाणु रिएक्टर में यूरेनियम का विखंडन कर पैदा हुई गर्मी से भाप बनाई जाती है, जो टर्बाइन घुमाकर बिजली बनाती है। क्या यूरेनियम से परमाणु बम बनाया जा सकता है: नहीं, क्योंकि बिजली उत्पादन में लो एनरिच्ड यूरेनियम इस्तेमाल होता है, जबकि परमाणु बम के लिए 90% से अधिक शुद्ध यूरेनियम चाहिए। पूरी खबर पढ़ें.. 6. मानसून ने पूरे देश को कवर किया: यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में आफत मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया है। आमतौर पर यह 8 जुलाई को देश का पूरा हिस्सा कवर कर लेता है, लेकिन इस बार एक दिन लेट है। मानसूनी बारिश के चलते यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति काफी खराब है। कई इलाके भर गए, कहीं लैंडस्लाइड हुई। जानिए किस राज्य में क्या है स्थिति... यूपी: नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 50 शहरों में तेज बारिश; नोएडा की सड़कों पर 1-2 फीट तक पानी भरा, गाजियाबाद में 10 फीट सड़क धंसी, कार और बाइक गड्ढे में समाईं। उत्तराखंड: उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन; टिहरी में NH-707A पर मकान गिरा, आसपास के 2-3 मकानों पर भी खतरा। राजस्थान: अजमेर के किशनगढ़ में बारिश से मकान ढहा, मलबे में फंसे पति-पत्नी समेत लोगों का रेस्क्यू। महाराष्ट्र: रायगढ़ में भारी बारिश के बाद पातालगंगा नदी में करीब 3,000 LPG सिलेंडर बह गए। पूरी खबर पढ़ें... 7. डायबिटीज पेशेंट को हफ्ते में एकबार लेना होगा इंसुलिन इंजेक्शन, 40% तक सस्ती होगी डोज डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर है। डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में Awiqli (इंसुलिन आइकोडेक) लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि यह हफ्ते में एक बार दिए जाने वाला बेसल इंसुलिन है, जो टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों के लिए है। इसके आने से साल में हर दिन लगने वाले इंसुलिन इंजेक्शन घटकर 52 रह जाएंगे। 700 यूनिट का पैक ₹2611 में: कंपनी ने 700 यूनिट का पैक ₹2611 में लॉन्च किया है। यानी इसकी कीमत ₹3.73 प्रति यूनिट पड़ेगी, जो मौजूदा दैनिक बेसल इंसुलिन की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती बताई गई है। यदि किसी मरीज को रोज 10 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है, तो उसे सप्ताह में 70 यूनिट इंसुलिन लगेगी, जिसकी लागत करीब ₹261 प्रति सप्ताह होगी। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक: एमपी में एक्सप्रेस-वे पर गुजरते काफिले के सामने आए 3 युवक; 120 की रफ्तार में थीं गाड़ियां (पूरी खबर पढ़ें) 2. TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल: पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया; नाराज होकर ममता का साथ छोड़ा था (पूरी खबर पढ़ें) 3. शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें: पार्टी ने कहा- विपक्ष को कमजोर करने की साजिश; एक दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 4. आंध्रप्रदेश में कोरोना से 46 साल के मरीज की मौत: 4 दिन इलाज के बाद दम तोड़ा; 2 जिलों में 5 एक्टिव केस मिले (पूरी खबर पढ़ें) 5. अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे (पूरी खबर पढ़ें) 6. दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा अमेरिकी नागरिकता पर सवाल: बोले- कुछ भी बोलूंगा तो खबर बन जाएगी; डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर भी किया खुलासा (पूरी खबर पढ़ें) 7. चेक टेनिस स्टार मुचोवा पहली बार विंबलडन फाइनल में: अमेरिका की गॉफ को हराया; डॉक्टरों ने कभी टेनिस छोड़ने की सलाह दी थी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... जापान के ब्लैक एग से बढ़ जाती है उम्र जापान का ब्लैक एग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. दावा है कि इसे खाने से उम्र 7 साल तक बढ़ सकती है. हालांकि वैज्ञानिकों को इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है. सल्फर वाले पानी में उबाले जाने से यह अंडा काला हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: तो इस वजह से फिर भिड़े ईरान-अमेरिका; क्या शांति समझौता सिर्फ दिखावा था, पर्दे के पीछे कुछ और खेल चल रहा 2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन- एक लड़के पर 95 हजार कमीशन, काम भारतीयों को लूटना: पाकिस्तानी एजेंट से डील, गैंग में शामिल होकर कंबोडिया–मलेशिया पहुंचा रिपोर्टर...पार्ट-1 3. संजीव कुमार की एक शर्त और हेमा से शादी टूटी: गर्लफ्रेंड्स को नंबर से बुलाते थे, सुलक्षणा पंडित मंदिर ले जाकर बोलीं- मांग भर दो 4. ब्लैकबोर्ड- पति ने सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाई फिर कालिख पोत दी: सौतन के साथ रहने को तैयार थी, फिर भी मुझे निर्वस्त्र करके पीटा 5. भास्कर इन्वेस्टिगेशन- नकली नोट में गांधीजी का वाटरमार्क, सिल्वर लाइन भी: एक पेपर पर छपते 500 के 3 नोट, इंडस्ट्री की तरह गैंग में प्रोडक्शन 6. जरूरत की खबर- बारिश में खराब होते वुडेन फर्नीचर: नमी के 12 संकेत इग्नोर न करें, एक्सपर्ट से जानें लकड़ी को सीलन से कैसे बचाएं 7. पेरेंटिंग- 10 साल का बेटा पैसे की कीमत नहीं समझता: दोस्तों को देखकर महंगे कपड़े-खिलौने मांगता है, उसे पैसे की वैल्यू कैसे सिखाएं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। मिथुन राशि वालों की नए काम शुरू करने की इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में अभी भी चंपत राय सबसे पावरफुल:खास लोग 1800 करोड़ वाले खाते संभाल रहे, VIP दर्शन कराने का ठेका ले रहे
    Next Article
    अखिलेश बोले- गोसेवा करेंगे, शंकराचार्य ने कहा- VIDEO बनाओ:चार महीने में दूसरी बार मुलाकात; डिंपल ने उतारी थी आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment