Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली मार्च 5 सितंबर को; शक्कर निर्माता बोले- चीनी सस्ती होगी; अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज पर भड़के योगी

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर दिल्ली में मार्च करेगी। 5 सिंतबर को यह मार्च निकाला जाएगा। देश में बढ़ती चीनी की कीमतों के बीच इसके दाम घटने का दावा किया गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आरोप लगाए हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. RSS प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन की यात्रा की शुरूआत। 2. राऊज एवेन्यू कोर्ट में AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई। 3. पश्चिम बंगाल मतदाता सूची (SIR) मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट। 4. संभल की शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. कॉकरोच जनता पार्टी 5 सितंबर को दोबारा दिल्ली मार्च करेगी: कहा- छात्रों पर दर्ज केस खत्म नहीं हुए, हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें कॉकरोच जनता पार्टी 5 सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालेगी। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। इन्हीं वादों के भरोसे पर जंतर-मंतर का प्रदर्शन वापस लिया गया था। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसमें उन स्टूडेंट्स के परिजन भी शामिल होंगे, जिन्होंने NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड किया था। इससे पहले CJP ने 20 जुलाई को भी जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सोमवार को CJP ने अपनी वर्किंग कमेटी की वर्चुअल मीटिंग के बाद यह फैसला लिया। पार्टी ने कहा कि सरकार ने कहा था कि छात्रों पर दर्ज केस खत्म होंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। उन्हें हमारे धैर्य को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। CJP ने 35 दिन किया था आंदोलन पूरी खबर पढ़ें... 2. शक्कर निर्माता बोले- चीनी की कमी नहीं, जल्द सस्ती होगी: त्योहारों के लिए पर्याप्त स्टॉक; सरकार ने 10 लाख टन इम्पोर्ट की मंजूरी दी थी इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने कहा कि देश में चीनी की कमी नहीं है। आने वाले दिनों में फुटकर बाजारों में कीमतें कम होने की उम्मीद है। पिछले एक महीने में चीनी 20% से ज्यादा महंगी होकर ₹60 प्रति किलो तक हो गई है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) ने भी घरेलू सप्लाई को पर्याप्त बताया है। NFCSF अध्यक्ष प्रकाश नाईकनवरे ने कहा कि फेडरेशन ने 2025-26 सीजन के लिए अपने नेट शुगर प्रोडक्शन के अनुमान को 2.79 करोड़ टन पर बरकरार रखा है। देश में हर साल करीब 3 करोड़ टन चीनी उत्पादन होता है। 15 अक्टूबर से पहले आ सकती हैं पहली खेप: NFCSF के अनुसार, इंपोर्टेड चीनी की कुछ खेप 15 अक्टूबर से पहले भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच सकती है। थाईलैंड खुद चीनी की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में अभी ब्राजील ही एकमात्र विकल्प है। वहां से जहाजों को भारत आने में 40 से 45 दिन का समय लगता है। पूरी खबर पढ़ें... 3. ममता बोलीं- राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी:भाजपा को हाशिए पर धकेलने तक नहीं रुकूंगी, जनगणना को NRC लागू करने की कोशिश बताया टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी फेसबुक पर लाइव आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुझे घर में नजरबंद करने और राजनीतिक रूप से परेशान करने की धमकी दी है। कहा है कि अगर मैंने सड़कों पर विरोध करने की कोशिश की, तो घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। ममता ने कहा कि मैंं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी और भाजपा को हाशिए पर पहुंचाने तक नहीं रुकूंगीं। सिर्फ चार महीनों में ही बंगाल के लोगों को BJP का असली चेहरा समझ आ गया है। BJP अन्नपूर्णा भंडार का पैसा देने के लिए धर्म और नस्ल को आधार मान रही है। पूरी खबरी पढ़ें... 4. योगी बोले- देश को कोसना राहुल अधिकार समझते हैं, अर्बन नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के ‘मनुस्मृति की बेड़ियों’ से महिलाओं को मुक्त होने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सोमवार को रायबरेली में कहा कि राहुल गांधी देश को कोसना अपना अधिकार समझते हैं। वे अर्बन नक्सलियों के हाथों देश को बर्बाद करना चाहते हैं। अगर वे मनुस्मृति को समझना चाहते हैं तो अथर्ववेद पढ़ें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मछली दावत पर पलटवार: योगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मछली की दावत पर कहा, 'कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह का आचरण किया है, वह इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हैं, फिर बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। ये राम-राम चिल्लाते हैं। इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5. दिल्ली-NCR में तेज बारिश, 25 फ्लाइट्स कैंसिल: एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात, वाराणसी में पुलिस चौकी डूबी; छत्तीसगढ़ में महिला पर बिजली गिरी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। 25 उड़ानें कैंसिल की गई हैं और 380 लेट रहीं। इधर, यूपी के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश हुई। अशोकनगर में युवक बाइक समेत बह गया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पैदल जा रही एक महिला पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी में बह गए। राजस्थान के जयपुर और आसपास के जिलों में भी भारी बारिश हुई। जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और खैरथल-तिजारा में बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण सोमवार शाम तक 98 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गईं। पूरी खबर पढ़ें… 6. लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी में बवाल, लात-घूसे चले, सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे, पुलिस टांग ले गई लखनऊ में नगर निगम ने 243 भैंसों को 58 लाख 89 हजार में नीलाम कर दिया। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड और सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सीतापुर से आए एक युवक को लात-घूसो से पीट दिया। पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया। पारा इलाके में कई अवैध डेयरियां चल रही थीं। 16 अगस्त को नगर निगम की टीम पुलिसवालों के साथ अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने एक दरोगा पर हमला कर दिया। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को अभियान चलाया गया। अवैध डेयरियों से 241 भैंस, 1 भैंसा और 1 पड़िया पकड़ा था। उन्हें कांजी हाउस में रखा गया। एक भैंस के लिए बेस प्राइस 21,000 रुपए रखा गया। नीलामी में शामिल होने के लिए 1 लाख 2 हजार रुपए जमा कराए गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल और पसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा; बदले में सुरक्षा और इंश्योरेंस देगा ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी टैक्स या फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। फीस के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। ईरान ने कहा कि पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन भी दिया जाएगा। भुगतान ईरानी रियाल या ईरान की पसंद की किसी दूसरी करेंसी में किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि अमेरिका की आर्थिक कार्रवाई में साथ देने वाले खाड़ी देशों को दुश्मन माना जाएगा। अमेरिका बोला- ईरान के खिलाफ आर्थिक जंग शुरू अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन अब ईरान के खिलाफ आर्थिक जंग के आखिरी दौर में पहुंच गया है। बेसेंट के मुताबिक अमेरिका का मकसद ईरान की कमाई के बड़े रास्ते बंद करना है। अमेरिका ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अपनी सभी सरकारी एजेंसियों और अधिकारों का इस्तेमाल करेगा। पूरी खबर पढ़ें... नोट- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ के लिए यहां क्लिक कर आप अपने अहम सुझाव दे सकते हैं…. 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी (पूरी खबर पढ़ें) 2. कर्नाटक: हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: चिदंबरम ने वन नेशन वन इलेक्शन को असंवैधानिक बताया: समिति से बोले- मेरा जमीर इसके समर्थन की गवाही नहीं देता (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं (पूरी खबर पढ़ें) 5. क्रिकेट: जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया: पंत का 95 मीटर का सिक्स, सोलर पैनल से टकराया; धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: पुतिन बोले- रूस-भारत के बीच इस साल कारोबार बढ़ा: दोनों देशों के दशकों से रिश्ते मजबूत; भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मॉस्को में मुलाकात की (पूरी खबर पढ़ें) 7. महाराष्ट्र: द्रोणाचार्य अवॉर्डी पर यौन शोषण का आरोप, POCSO में केस: 16 साल की पीड़ित की शिकायत- मैसेज करके जिम में बुलाया, गोद में बैठाया (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिहार: 'हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार'... बयान पर BPSC ने माफी मांगी: CM ने दिए सस्पेंड के निर्देश, छात्र बोले- यही कुत्ते अफसर बनेंगे; प्रधान के बाद सचिव की बारी (पूरी खबर पढ़ें) 9. महाराष्ट्र: सरकारी अस्पताल में आग, 3 बच्चों की मौत: 36 को बचाया; परिजन बोले- गार्ड-नर्स सबसे पहले पहुंचे, धुआं भरे वार्ड से नवजातों को निकाला (पूरी खबर पढ़ें) 10. क्रिकेट: कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी: यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी (पूरी खबर पढ़ें) 11. एंटरटेंमेंट: गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा: सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें (पूरी खबर पढ़ें) 12. महाराष्ट्र: मराठी सीखने के खिलाफ मुंबई में ऑटोवालों की हड़ताल: बोले- 55 की उम्र में भाषा सीखें या घर चलाएं; सरकार ने 3 महीने का वक्त दिया (पूरी खबर पढ़ें) 13. तेलंगाना: रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान: कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई (पूरी खबर पढ़ें) 14. पंजाब: बीएल संतोष बोले- भाजपा-शिअद गठबंधन नहीं होगा: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... रोबोट बना सेंडविच शॉप में चीफ गेस्ट उज्जैन में एक सैंडविच शॉप का उद्घाटन ह्यूमनॉइड रोबोट ने किया। रोबोट की रेड कार्पेट पर एंट्री हुई और तिलक लगाकर फूलों की माला से स्वागत हुआ। इसके बाद रोबोट ने गमछा पहनकर डांस किया, जिसे देखकर लोग तालियां बजाने लगे। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: सोना 3 हफ्ते में 20 हजार महंगा हुआ, 4 बड़ी वजहें; 3 महीने से स्थिर था, दिसंबर तक कितनी होंगी कीमतें 2. मंडे मेगा स्टोरी4 बीवियां, पर्दा, तलाक और नमाज के नियम क्यों बनाए: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर जानिए, कैसे वो अपने समय से आगे थे 3. 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की फिर जांच: गांदरबल में महिलाओं-बच्चों समेत 23 को मारा था, ऐसे कई केस दोबारा खुले 4. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार से देशभर में MBBS सीट की बिक्री:एजेंट बोले- 18 लाख में सरकारी कॉलेज, रैंक कुछ भी हो बंगाल-राजस्थान के कॉलेजों में सीट बुक 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: जज ने लिखा- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने धमकी दी:फोन पर कहा था- कैसे संस्कार हैं आपके, बात करने की तमीज नहीं 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: UP के 11 डैम में 10% से भी कम पानी:ज्यादातर सूखे की कगार पर; ओबरा-माताटीला आधा भी नहीं भरा, क्या होगा इसका असर 7. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: क्या शिक्षक TET में फेल हुए तो नौकरी जाएगी: दूसरा मौका मिलेगा या नहीं, परीक्षा किसे देनी है; 2028 तक समय मिलने के मायने क्या हैं? 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा से मंदिर के इतिहास तक:दूषण के आतंक से भक्तों को बचाने प्रकट हुए महाकाल, 500 साल बाद मंदिर का पुनर्निर्माण 9. ग्राउंड रिपोर्ट: बिहार में शिक्षकों का धरना-कैसी चल रही लड़कियों की लाइफ:बोलीं–वॉशरूम में पुलिस ने ताला लगाया, पिंक टॉयलेट भेजा उसमें पानी नहीं, मां कहती हैं-जीतकर आना 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की सरकारों में बढ़े वोटर्स:पहले 13 फिर 19 प्रतिशत बढ़े मतदाता; BJP बोली- अब इन्हें फर्जी वोटें कटने का डर 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों को नौकरी बदलने से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना में विदेशी युवती नशे में फंसी:पार्लर में काम करते लत लगी, छत से कूदने की कोशिश, नौकरी जाने पर सड़कों पर भटकती रही
    Next Article
    काशी में 12 घंटे से बारिश, सड़कें तालाब बनीं:लखीमपुर में बांध कटा, ललितपुर में पुलों पर 4 फीट पानी; 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment