Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी-जिनपिंग बोले- आपसी मतभेद विवाद में न बदलें; हनुमान अंश की 100 गुना ज्यादा कमाई; मायावती को भतीजों से ज्यादा भतीजी पर भरोसा

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई। ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने अब और महंगा हो गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगें कि फिल्म हनुमान अंश ने कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. BRICS समिट का ओपन सेशन के बाद पीएम मोदी की सदस्य देशों को राष्ट्रपतियों से अलग-अलग बातचीत। 2. भारत-श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से होगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. मोदी-जिनपिंग बोले- मतभेद विवाद में न बदलें, आपसी संबंध लंबे चले; गलवान झड़प के बाद चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ दिल्ली में पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से BRICS समिट 2026 से अलग द्विपक्षीय बैठक की। यह मीटिंग करीब 50 मिनट चली। मोदी और जिनपिंग ने इस बात पर भी सहमति जताई कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए और संबंध लंबे चलने चाहिए। पीएम मोदी ने जोर दिया कि दोनों देशों के संबंध तीन ‘पारस्परिक सिद्धांतों’- सम्मान, संवेदनशीलता और हित से जुड़े होने चाहिए। जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत आए हैं। गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। इधर, समिट के पहले दिन रूस और चीन समेत अन्य देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। सभी ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। देशों में मतभेद दूर करने में भारत की अहम भूमिका BRICS देशों के बीच संयुक्त बयान जारी करने पर सहमति ऐसे समय में बनी है, जब पश्चिम एशिया में तनाव है और ईरान, सऊदी अरब और UAE के कई मुद्दों पर अलग-अलग रुख हैं। भारत ने लगातार बातचीत के जरिए इन मतभेदों को दूर करने और सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने में अहम भूमिका निभाई है। पूरी खबर पढ़ें... 2. मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी, कहा- आकाश-ईशान को बसपा में कोई पद नहीं दूंगी बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी की कमान सौंप सकती हैं। शनिवार को उन्होंने इसका संकेत दिया। कहा- अगर भाई आनंद कुमार को मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। उनकी ईमानदारी और कार्यक्षमता के आधार पर भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी दी जा सकती है। मायावती बोलीं- दोनों भतीजों को पार्टी में पद नहीं मिलेगा: मायावती ने यह भी साफ किया कि दोनों भतीजों आकाश और ईशान को पार्टी में कोई राजनीतिक पद नहीं मिलेगा। भविष्य में उनके बच्चों को भी कोई पद नहीं दिया जाएगा। कांशीराम की तरह मैं भी परिवारवाद के खिलाफ डटी रहूंगी। बसपा प्रमुख ने कहा- मैं अविवाहित हूं। महिला हूं, इसीलिए मजबूरी में भाई आनंद कुमार को साथ रखना पड़ा। लेकिन, अब किसी मोह में नहीं पड़ने वाली हूं। पूरी खबर पढ़ें… 3. ‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की, ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई की। महज 2 करोड़ की लागत से बनी हनुमान अंश फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपए की कमाई करके अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए हो गया है। ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 10 लाख कमाए थे: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की थी। सिर्फ 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 अगस्त 2026 को रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपए कमाए थे। शुरुआत में फिल्म को देशभर में सिर्फ 25 स्क्रीन्स मिली थीं। पूरी खबर पढ़ें... 4. लखनऊ में थाने के सामने बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या, ठेले वाले को रॉन्ग साइड आने पर टोका था लखनऊ में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मड़ियांव थाने के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पोता अपने बाबा को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से ठेला वाला सामने आ गया। पोते ने जैसे ही उसे कहा कि इधर कहां चले आ रहे हो? इतना सुनते ही ठेला वाला गुस्सा गया। उसने चाकू से पोते पर हमला कर दिया। कबाड़ी ने बुजुर्ग के सीने-पेट पर 5 चाकू मारे: बाइक पर पीछे बैठे बाबा पोते को बचाने उतर आए। ठेले वाला पोते को छोड़कर बाबा पर ही हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग के पेट और सीने पर पूरी ताकत से 5 बार चाकू मारे, जिससे बुजुर्ग के मांस के लोथड़े तक बाहर आ गए। वारदात मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे करीब एक बजे की है। नगर निगम के रिटायर्ड कर्मी थे बुजुर्ग: भरतनगर के रहने वाले मगन बिहारी तिवारी करीब 2010 में नगर निगम से रिटायर हुए थे। वह आरआर विभाग में सुपरवाइजर थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह पोते संकल्प के साथ बिजली का बिल जमा करने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 5. जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ, कैश ऑन डिलीवरी पर 5 से 20 रुपए तक ज्यादा देने होंगे; ऑनलाइन पेमेंट पर छूट मिलेगी जोमैटो से 'कैश ऑन डिलीवरी' यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान का ऑप्शन चुनने पर अब 5 रुपए ज्यादा देने होंगे। नया शुल्क एप के बिल समरी में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ेगा। कुछ यूजर्स के एप बिल में यह फीस 7 रुपए से लेकर 20 रुपए तक हो सकती है। जोमैटो की ओर से लगाया गया यह नया 'पे ऑन डिलीवरी फीस' कंपनी के प्लेटफॉर्म फीस, रेस्टोरेंट पैकेजिंग चार्ज, डिलीवरी चार्ज और GST से अलग है। हालांकि, जो यूजर UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से ऑनलाइन भुगतान करेंगे, उन पर यह एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, स्विगी ने फिलहाल ऐसा कोई चार्ज लागू नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. उत्तर प्रदेश: मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी: कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में भाई को साथ रखा (पूरी खबर पढ़ें) 2. मध्य प्रदेश: अभिजीत दीपके बोले- सरकार आदिवासी बच्चों की मौत की जिम्मेदार: बालाघाट में हम बड़ा आंदोलन करेंगे; यहां टीकाकरण और पीने का साफ पानी तक नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 3. पश्चिम बंगाल: बंगाल सरकार अब छात्रों के मोबाइल के पैसे नहीं देगी: पहले स्टूडेंट्स को मिलते थे ₹10 हजार; सीएम बोले- हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर पैसा खर्च करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: TMC सिंबल विवाद-EC ने बागी गुट से और दस्तावेज मांगे: दो सीटों पर उपचुनाव, फैसला नहीं आया तो कैंडिडेट निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 5. महाराष्ट्र: बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- गणेश उत्सव में शराब पर रोक एकतरफा:इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे; पुणे में उपद्रव की आशंका से लगा था बैन (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: जिनपिंग 7 साल बाद भारत आए: चीन बोला- मतभेदों को सुलझाकर काम करने को तैयार; गलवान झड़प के बाद चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की: होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में पोर्न वीडियो की पुष्टि: जेल से जब्त हुआ था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा (पूरी खबर पढ़ें) 9. एंटरटेंमेंट: सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक: फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी (पूरी खबर पढ़ें) 10. जम्मू-कश्मीर: डोडा में पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा शव बरामद: M4 राइफल भी मिली, 1980 में इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में करती थी (पूरी खबर पढ़ें) 11. महाराष्ट्र: CGST के सुपरिंटेंडेंट-कंसल्टेंट ने 1 करोड़ की रिश्वत मांगी: CBI ने 10 लाख लेते गिरफ्तार किया; रायगढ़ का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 12. कर्नाटक: बेंगलुरु से लापता लड़की 7 महीने बाद OTP से मिली: सरकारी योजना के लिए पति के नंबर से रजिस्ट्रेशन कराया था, पुलिस ने ट्रैक किया (पूरी खबर पढ़ें) 13. दिल्ली: नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार: 30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां; 4 नवंबर को अंतिम सूची; 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज जारी (पूरी खबर पढ़ें) 14. कर्नाटक: बेंगलुरु पुलिस ने मजदूरी कर रहे 503 बच्चे छुड़ाए:5000 से ज्यादा जगहों पर छापा, 18 FIR; दावा- भारत में बाल मजदूरी के 18 लाख मामले (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... चीन में बदसूरत प्रोडक्ट्स खरीद रहे लोग चीन में अजीब और बदसूरत माने जाने वाले सामानों की डिमांड बढ़ रही है। लाखों युवा इनके अनोखे डिजाइन पसंद कर रहे हैं। ताओबाओ के मुताबिक, 2020 से अब तक इनकी बिक्री ₹303 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: क्या चीन-भारत एक ही पाले में आने वाले हैं; 7 साल बाद जिनपिंग के दिल्ली दौरे के मायने, क्या कुछ ठोस हासिल होगा 2. स्पाई फाइल्स: राष्ट्रपति के दोस्त को पेशाब पिलाया, पीट-पीटकर बेहोश कर दिया: ये शख्स दुश्मन देश सीरिया का रक्षा मंत्री बनने वाला था, लेकिन... पार्ट-1 3. भास्कर एक्सक्लूसिव: पाकिस्तानी F-16 से निपटना सिखाएगा जापान का F-2A फाइटर प्लेन: सुखोई के साथ एयर-टू-एयर कॉम्बैट करेगा; जोधपुर में चल रहा है वीर गार्जियन युद्धाभ्यास 4. जरूरत की खबर: तुलसी पत्ती के फायदे: शुगर-बीपी कम करे, हार्ट को रखे हेल्दी, डॉक्टर से जानें इससे जुड़े मिथ और फैक्ट, ये लोग न खाएं 5. आपका पैसा: रोज ₹100 इन्वेस्ट कर बनें लखपति: फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें कहां लगाएं पैसा, कैसे छोटी रकम से बनेगा बड़ा फंड 6. 7. यूपी एक्सप्लेनर: मुख्तार के रिश्तेदारों की संपत्ति हाईकोर्ट ने क्यों रिलीज की: क्या कमजोर है यूपी का गैंगस्टर एक्ट; सरकार कानून में क्या बदलाव कर सकती है 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: पाकिस्तानी F-16 से निपटना सिखाएगा जापान का F-2A फाइटर प्लेन: सुखोई के साथ एयर-टू-एयर कॉम्बैट करेगा; जोधपुर में चल रहा है वीर गार्जियन युद्धाभ्यास 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी चुनाव जमीन पर कम, मोबाइल पर ज्यादा लड़ा जाएगा: भाजपा-सपा ने बनाई रीच बढ़ाने की रणनीति, मायावती का X पर स्ट्राइक रेट बेहतर 10. राजस्थान एक्सप्लेनर: मिर्जापुर मूवी विवादों में आई: करणी सेना ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, जानें- ‘शूरवीर’ गाने पर क्यों जताया ऐतराज? 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: वोटिंग में जोधपुर नंबर 1, जयपुर में सबसे कम मतदान: पिछली बार दोनों जगह 1-1 बोर्ड बीजेपी-कांग्रेस का था; उदयपुर में 12% बढ़ी वोटिंग ने चौंकाया 12. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: भोपाल पुलिस की मिलीभगत से बांग्लादेशियों को भारतीय पहचान मिली?: एक ही पते पर 40 से ज्यादा पासपोर्ट कैसे जारी हुए; वैरिफिकेशन में क्यों नहीं पकड़ाए 13. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: MP वेयरहाउसिंग के अफसरों के पत्नी-बेटों के नाम पर गोदाम: खुद ही तय करते हैं और खुद ही लेते हैं लाखों रुपए किराया 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: चित्रकूट में बाढ़ नहीं, हम नदी के रास्ते में आए: 1000 करोड़ लीटर पानी घरों में घुसा, करीब 400 अतिक्रमण ने बदली मंदाकिनी की धार 15. बिहार फाइल्स: बिहार में AK-47 से सबसे बड़ा मर्डर-सरेआम मारीं 30 गोलियां:पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर बोले-ऐसी हत्या नहीं देखी, मुजफ्फरपुर मेयर के हत्यारोपी कैसे बरी हो गए 16. ग्राउंड रिपोर्ट: 'हाथ में हाथ डालकर मिलते थे भोला-सफीना':मोतिहारी में एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े,पत्नी बोली-नहीं सोचा था प्यार के लिए मर जाएंगे ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन के रुके कारोबारी कामों में तेजी आएगी। सिंह राशि के लोगों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश चतुर्थी कल, काशी के ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा विधि-मुहूर्त:दोपहर 1.30 बजे तक मूर्ति स्थापना; इस दिन चांद न देखें
    Next Article
    जैसे पापा को मारा वैसे ही हत्यारों का एनकाउंटर हो:बलिया में पूर्व CRPF जवान की बेटी बोली- हम दहशत में, कौन सहारा देगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment