Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नितिन नवीन की सीट पर PK जीते, भाजपा दतिया भी हारी; यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी; संसदीय कमेटी बोली- जुकरबर्ग माफी मांगें

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की एक-एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आया। बिहार-मध्य प्रदेश में भाजपा को हार मिली। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहा गया है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. शिवसेना पार्टी नाम-सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। 2. संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, भाजपा MP की दतिया सीट भी हारी; गुजरात में मिली बंपर जीत बिहार: बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को 19,324 वोटों से जीत मिली। उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को हराया। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, नीरज को 44,827 मिले। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट थी। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा कैंडिडेट आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से हराया। सिंह को 66 हजार 757 और तिवारी को 60 हजार 741 वोट मिले। भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री और पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर तिवारी को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद दतिया सीट खाली हुई थी। गुजरात: वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल यानी सतीश पटेल 30630 वोटों से जीते। उन्हें 55481 वोट मिले, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 24851 वोट मिले। यह सीट साल 2008 से बीजेपी के कब्जे में है। भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के यह सीट खाली हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- हाईकोर्ट जाएंगे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी किया। सोमवार को फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे। फैसले के बाद बृजभूषण ने कहा कि जज ने कहा कि बृजभूषण और विनोद तोमर आप लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है। मैंने पहले कहा था कि अगर कोई आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मेरे लिए खुशी का दिन है, 'होइहि सोइ जो राम रचि राखा।' वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा- हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देंगे। यौन शोषण का यह मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें... 3. डिंपल यादव ने संसद में बैठकर चंदे की गिनती कराई, अयोध्या सांसद बोले- राममंदिर को दान देंगे, ये चोरी नहीं होगा सपा सांसदों ने सोमवार को संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा ने INDI गठबंधन के सांसदों से चंदा जुटाया। इसके बाद नोटों की गिनती की गई। सांसद राम शिरोमणि वर्मा और धर्मेंद्र यादव ने चंदा गिनने में एक-दूसरे की मदद की। डिंपल और अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने मॉनिटरिंग की। दानपेटी से निकले 47 हजार: दानपेटी से कुल 47,100 रुपए निकले। धर्मेंद्र ने कहा कि सबका लेखा-जोखा दिया जाएगा, ताकि चोरी न होने पावे। दान के रुपए अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को सौंपे गए। धर्मेंद्र ने कहा- प्रदर्शन के दौरान जुटाई गई पूरी रकम सीधे अयोध्या के राम मंदिर में भेजी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. मोदी को गालियां देने वाली लड़की पर FIR नहीं होगी, वकील बोलीं- केस वापस लिया; केंद्र ने कहा- 2700 अपराधियों पर FIR कायम रहेगी जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। नोएडा में FIR लिखाने वाली वकील स्मृति सिंह चंदेल ने दैनिक भास्कर से कहा- केस वापस हो गया है। इधर, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET पेपर लीक को लेकर विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार अपने वादे पर कायम है। छात्रों के खिलाफ कोई FIR नहीं होगी। लेकिन प्रदर्शन के दौरान गंभीर अपराधों को लेकर जिन 2700 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज हुई हैं, इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी की महाराष्ट्र में रणनीतिक बैठक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त से छत्रपति संभाजीनगर में दो दिन की रणनीति बैठक करेगी। इसमें पार्टी के संस्थापक, प्रवक्ता और संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे। पार्टी ने कहा कि वह राजनीतिक दल नहीं बनाएगी। बैठक के बाद देशभर में अपने युवाओं की जरूरतों को समझने के लिए लिसनिंग टूर करेगी। पूरी खबर पढ़ें... 5. संसदीय कमेटी बोली- मार्क जुकरबर्ग पीएम मोदी से माफी मांगें: इंस्टा वीडियो हटाने पर एक्शन; सहूलियतें वापस लेने की भी चेतावनी कम्युनिकेशन और IT की संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने कहा कि मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि कमेटी ने फेसबुक से पीएम का वीडियो हटाए जाने को गंभीरता से लिया है। मार्क माफी नहीं मांगते हैं तो IT एक्ट 79 के तहत मिलने वाला सेफ हार्बर प्रोटेक्शन वापस ले लिया जाएगा। पीएम मोदी ने 23 जुलाई को पेपर लीक को गंभीर विषय बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसे मेटा ने रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक हटा दिया था, बाद में रिस्टोर भी किया था। मेटा ने अपनी सफाई में इसे टेक्निकल बताया था। क्या है सेफ हार्बर प्रोटेक्शन? पूरी खबर पढ़ें... 6. ट्रम्प बोले- ईरान समझौता करे या सरेंडर: होर्मुज हमारे कंट्रोल में, अमेरिकी नौसेना की इजाजत के बिना कोई जहाज नहीं गुजर सकता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास अब सिर्फ दो रास्ते बचे हैं- समझौता करना या पूरी तरह सरेंडर करना। ईरानी लीडरशिप बातचीत को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा है। ट्रम्प ने कहा- ईरान पहले बातचीत के लिए भीख मांगता है, लेकिन फिर सार्वजनिक तौर पर कहता है कि अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही हमारे कंट्रोल में है और अमेरिकी नौसेना की इजाजत के बिना वहां से कोई जहाज नहीं गुजर सकता। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा: लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, राज्यसभा में MSME संशोधन बिल को मंजूरी (पूरी खबर पढ़ें) 2. बिनजेस: आज से RBI MPC की 3 दिन की मीटिंग: रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम; 5 अगस्त को फैसलों का ऐलान (पूरी खबर पढ़ें) 3. हरियाणा: नूंह में टाइट सिक्योरिटी में निकली ब्रजमंडल यात्रा: 80KM रूट पर साढ़े 6 घंटे लगे; मामन खान के गांव में फूल बरसे, योगी के हमशक्ल पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें) 4. पंजाब: ₹100 दे दो...किसी को गोली मारने का मन है': मोहाली का दुकानदार मजाक समझ हंसा; रिटायर्ड फौजी ने राइफल से उसे ही गोली मार दी (पूरी खबर पढ़ें) 5. बिहार: PK की कहानी, 6 साल में 6 CM बनवाए: पहली बार बने विधायक:जिस बीजेपी की B टीम कहे गए, उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर हराया (पूरी खबर पढ़ें) 6. उत्तराखंड: कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटने से 1 की मौत:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद; छत्तीसगढ़ में पुल टूटा; UP में सड़क पर नाव चली (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश ने अपना नाम बदला:अब 'नौरू' नहीं 'नाओएरो' कहलाएगा; UN रिकॉर्ड्स में आज से नया नाम लागू (पूरी खबर पढ़ें) 8. स्पोर्ट्स: कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग भारत की ताकत, एथलेटिक्स में गोल्ड नहीं: 39 मेडल के साथ चौथे स्थान पर; 123 खिलाड़ियों में 38 मेडलिस्ट, सक्सेस रेट 31% (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: मीराबाई राष्ट्रगान सुन रो पड़ीं, नीरज को सिल्वर: गुलवीर को दो मेडल, लवलीना का पदक बिना खेले पक्का हुआ; कॉमनवेल्थ के 10 मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स (पूरी खबर पढ़ें) 10. उत्तर प्रदेश: एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा: इकलौते बेटे की मौत, बेटी वेंटिलेटर पर; मां बोलीं- परिवार के लिए काल बनकर आया था (पूरी खबर पढ़ें) 11. मध्य प्रदेश: महिला को काले सांप ने 5 बार डसा: झाड़-फूंक के बाद अस्पताल पहुंची; डॉक्टरों ने 35 इंजेक्शन देकर बचाई जान (पूरी खबर पढ़ें) 12. राजस्थान: मिलिट्री इंटेलिजेंस ने अलवर से 4 जासूस पकड़े: पाकिस्तान भेजते थे आर्मी कैंट की जानकारी; दोस्त कहता रहा देश के साथ गद्दारी मत करो, नहीं माने (पूरी खबर पढ़ें) 13. क्रिकेट: आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में: बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे पर जाएंगे; टीम इंडिया में आने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर (पूरी खबर पढ़ें) 14. बिहार: रियलिटी शो में पहुंचे तेज प्रताप, पेपर लीक पर भड़के: बोले- एग्जाम आते ही पेपर लीक हो जाता है; बिना किताब की लाइब्रेरी देख हैरान हुए (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... जुड़वा भाइयों की जुड़वा बहनों से शादी केरल में जुड़वा भाइयों ने जुड़वा बहनों से शादी की। हैरानी की बात तो ये है कि, शादी कराने वाले दोनों पादरी भी जुड़वा थे, और उनकी मदद करने वाले लड़के भी जुड़वा निकले। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: प्रशांत किशोर ने 9 महीने में कैसे किया धमाकेदार कमबैक; हारकर भागे नहीं, 3 सबक लिए; ‘जिद्दी PK’ की पूरी कहानी 2. मंडे मेगा स्टोरी: चीनी मिसाइलों में पानी भरा, सेना-हथियार वॉर टेस्टेड नहीं: 99 साल की हुई चाइनीज आर्मी; कितनी ताकतवर, कितनी खोखली, पूरी कहानी 3. जरूरत की खबर: बारिश में कपड़ों से आती स्मेल: हो सकती है स्किन एलर्जी, एक्सपर्ट से जानें- बैड स्मेल कैसे भगाएं, कपड़े कैसे रखें फ्रेश 4. फिजिकल हेल्थ: फूड प्रिजर्वेटिव से हार्ट डिजीज का रिस्क: डॉक्टर से जानें- हाई प्रिजर्वेटिव्स फूड की लिस्ट, खरीदने से पहले लेबल पढ़ें 5. भास्कर एक्सक्लूसिव: मायावती ने इंटरव्यू लेकर 24 प्रभारी घोषित किए: ज्यादातर उम्मीदवार होंगे, भतीजे से कहा- प्रचार संभालो; कितना जातीय संतुलन साधा? 6. यूपी एक्सप्लेनर: यूपी में पेपर लीक कानून केंद्र से ज्यादा सख्त:यहां उम्रकैद, केंद्र में सिर्फ 10 साल जेल; क्या अब प्रदेश का कानून बेकार हो जाएगा 7. एमपी में 2014 के बाद 49 उपचुनाव, दतिया 50वां इलेक्शन: बीजेपी 31 तो कांग्रेस 18 चुनाव जीती, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए 71% नेता जीते 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: 5.50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट नहीं देंगे SI भर्ती री-एग्जाम: 7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर 9. राजस्थानी प्रेम कहानी: महिलाओं को उठा ले गई थी सुल्तान की सेना: नदी के किनारे पूजा कर रही थी, पढ़ें-मारवाड़ के राजा ने क्यों खाई सौगंध, पार्ट –1 10. दतिया में BJP की हार-कांग्रेस की जीत, 5 बड़ी वजह:नरोत्तम फैक्टर नहीं चला, जातिगत समीकरण नहीं साध पाई भाजपा; बूथ मैनेजमेंट में कांग्रेस भारी 11. भास्कर इंटरव्यू: 'सपूत' कौन नहीं निकला? आशुतोष का अपनों पर इशारा:बोले- BJP के लोग षड्यंत्र का शिकार हुए; घनश्याम ने कहा- हम भीतरघात के बावजूद जीते 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वृष राशि वालों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा के गुरुद्वारे में गोलक को लेकर झड़प, VIDEO:हिसाब-किताब की मीटिंग में 2 गुट भिड़े, प्रधान ने मेंबर को थप्पड़ मारा, बरछा उठाया
    Next Article
    यूपी में जोरदार बारिश, मथुरा में बाइक-स्कूटी डूबी:अंडरपास में 4 फीट पानी भरा, लखनऊ-उन्नाव में सड़कें तालाब बनीं; रायबरेली में स्कूल बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment