Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में जोरदार बारिश, मथुरा में बाइक-स्कूटी डूबी:अंडरपास में 4 फीट पानी भरा, लखनऊ-उन्नाव में सड़कें तालाब बनीं; रायबरेली में स्कूल बंद

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और मथुरा समेत 50 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बाकी जिलों में बादल छाए हैं। मथुरा में भारी बारिश की वजह से अंडरपास में 4 फीट तक पानी भर गया। कई स्कूटी और बाइक डूब गईं। लोग कमर तक पानी में चलने को मजबूर हैं। लखनऊ और उन्नाव में पिछले 13 घंटों से बारिश हो रही है। सोमवार रात 9 बजे शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। सड़कें जलमग्न हो गईं। कई घरों में पानी घुस गया। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। रायबरेली में भारी बारिश की वजह से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई। आगरा में भी रात 1 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। उधर, बाराबंकी में 2 घंटे की मूसलाधार बारिश से बस स्टेशन परिसर में जलभराव हो गया। अमेठी में करीब एक हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 72 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उधर, पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से यूपी में गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद के 24 और बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। दोनों शहरों में स्टेट हाईवे पर पिछले 5 दिनों से गंगा का पानी बह रहा है। बिजनौर के चांदपुर में सड़क बहने से 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी सिस्टम अब यूपी के ऊपर एक्टिव हो गया है। यह दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रहा है। इस वजह से कई चक्रवात सक्रिय हो गए हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं मजबूत हुई हैं। इसके असर से अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नितिन नवीन की सीट पर PK जीते, भाजपा दतिया भी हारी; यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी; संसदीय कमेटी बोली- जुकरबर्ग माफी मांगें
    Next Article
    बृजभूषण अब दिखाएंगे चुनावी दबदबा:अखिलेश का राजतिलक करेंगे ब्राह्मण, फर्जी पुलिस चौकी वाला DSP मैडम का खास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment