Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पीएम बोले- जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी मां को गालियां दीं; कॉमनवेल्थ में नीरज को मेडल; मंत्री राजभर बोले- सबको पता है कौन ताकतवर

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम वीडियो में जंतर-मंतर का जिक्र किया और उनके खिलाफ कहे अपशब्दों की भी बात की। संसद कैंपस में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राममंदिर चढ़ावा चोरी पर 'नाटक' किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कितने मेडल जीते। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. PM मोदी का आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरा, आंध्र में एयरपोर्ट और कर्नाटक में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। 2.. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की E20 फ्यूल के विरोध में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक । 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर मुझे गालियां दीं, मेरी मां को अपशब्द कहे; गुमराह बच्चों को माफ करना चाहता हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने कहा- जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं। बचपन की गलतियों को सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। मोदी ने कहा कि समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। उनको सजा देने से हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए खपता हूं, आप आगे बढ़िए। पूरी खबर पढ़ें... 2. संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे, राहुल ने चंदा दिया, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया। सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं हुई थी। राहुल बोले- जेन-जी को डराया जा रहा: राहुल गांधी ने एक बार फिर जेन-जी का मुद्दा उठाया। X पोस्ट में लिखा- PM मोदी और अमित शाह आप Gen Z को चुप रहने के लिए धमका नहीं सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR कर रहे हैं। उनके अकाउंट बंद कर रहे हैं। आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहें। पूरी खबर पढ़ें... 3. कॉमनवेल्थ गेम्स: जेवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा को सिल्वर और यशवीर को ब्रॉन्ज मेडल; 10 बॉक्सर फाइनल में, जूडो में पहली बार गोल्ड भारत के नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के जेवलिन थ्रो फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 85.83 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। भारत के ही यशवीर सिंह ने आखिरी में 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत के लिए एथलेटिक्स में एक और पदक तेजस्विन शंकर ने दिलाया। उन्होंने 7976 अंकों के साथ डेकाथलॉन का ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में डेकाथलॉन में भारत का पहला पदक है। 10 बॉक्सर फाइनल में, जूडो में देश को दो गोल्ड: वहीं, बॉक्सिंग में भारत का दबदबा जारी रहा। भारत के सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे। सभी मुक्केबाज आज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे। इधर, जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि यामिनी मौर्य ने सिल्वर मेडल जीता। पूरी खबर पढ़ें... 4. दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद, IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया साल 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने AAP नेता पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर वारदात थी, जिसने समाज को झकझोर दिया। ताहिर हुसैन हथियारों से लैस उस भीड़ का हिस्सा थे, जो हिंदुओं के प्रति नफरत के कारण दंगा, आगजनी और लूटपाट करने के लिए इकट्ठा हुई थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दोषियों के लिए फांसी की सजा मांगते हुए कोर्ट में कहा था कि सभी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर की थीं। अंकित की मौत होने के बाद भी उन पर हमला जारी रखा गया। यह बेहद क्रूर और सुनियोजित हत्या थी। CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुआ था दंगा 23 फरवरी, 2020 को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने लगे थे। 26 फरवरी तक चले दंगों में 53 लोगों की जान गई थी। 250 से ज्यादा जख्मी हो गए थे। मरने वालों में 38 मुसलमान और 15 हिंदू थे। करीब 800 दुकानें जला दी गई थीं। 500 से ज्यादा घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें... 5. यूपी के मंत्री राजभर ने दिल्ली में पीले गमछे का दम दिखाया, बोले- सबको पता है कौन ताकतवर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिल्ली में पीले गमछे की ताकत दिखाई। तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार शाम सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली आयोजित की गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यूपी के आगामी चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। राजभर बोले सपा-कांग्रेस ने मुसलमानों को धोखा दिया: सुभासपा की रैली में पीली टोपी और पटका पहनकर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। इस दौरान राजभर ने सपा और कांग्रेस पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा- आजादी के समय सरकारी नौकरी में मुसलमानों की हिस्सेदारी करीब 38% थी, जो अब घटकर 1% से भी कम रह गई है। पूरी खबर पढ़ें… 6. बंगाल CM शुभेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हामिम मंडल को गिरफ्तार किया। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। मंडल पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा अटैक में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। बंगाल STF के 3 दावे... 1. आरोपी हामिम एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आतंकवादी संगठन के उस मॉड्यूल से जुड़ा, जिसे गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर चलाते थे। 2. भट्टी का नेटवर्क बॉर्डर पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करता था। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों की फंडिंग के लिए करता था। 3. हामिम हावड़ा में काम करता था। बंगाल चुनाव से पहले वह बर्धमान आया, यहां अपार्टमेंट किराए पर लिया। पिछले 2-3 महीने से यहां पर रह रहा था, जिससे पुलिस से बच सके। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: कश्मीर में टारगेट किलिंग में एक की हत्या: आतंकवादियों ने कुलगाम में मजदूरों पर फायरिंग की, एक घायल, सर्च ऑपरेशन शुरू (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: 'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी': जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर हमला:ल्यारी में अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोली मारी, हालत गंभीर (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन: मेटा इंडिया हेड समेत कई लोगों पर FIR; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान वीडियो वायरल हुआ था (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: पीएम पर टिप्पणी करने वाली लड़की पर FIR का विरोध: कॉकरोच जनता पार्टी बोली- देश में लोग रोज गाली देते हैं, ये अपराध कैसे (पूरी खबर पढ़ें) 6. मौसम: UP में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंचा:गुजरात-उत्तराखंड में स्कूल बंद, राजस्थान के बाड़मेर में 40° तापमान; 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (पूरी खबर पढ़ें) 7. बिहार: भरत एनकाउंटर में पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार: बिहार CM से परिवार की मुलाकात के बाद एक्शन; 5 गोलियां मारी गई थीं (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: ट्रम्प का दावा- हमास-इजराइल में शांति समझौता: हमास हथियार छोड़ेगा, इजराइली सेना पीछे हटेगी; नई फिलिस्तीनी सरकार गाजा को कंट्रोल करेगी (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: 2011 से अलग रह रहे उमर अब्दुल्ला-पायल का तलाक: 32 साल पहले हुई थी शादी; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी (पूरी खबर पढ़ें) 10. महाराष्ट्र: भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग ढही, 9 मौतें: मरम्मत का काम चलते वक्त हादसा (पूरी खबर पढ़ें) 11. बिहार: मंत्री दीपक प्रकाश के लिए BJP MLC का इस्तीफा, SC ने पूछा था- बिना MLA-MLC दीपक मंत्री कैसे? (पूरी खबर पढ़ें) 12. नेशनल: पहली बार वंदेभारत ट्रेन से ट्रांसप्लांटेशन के लिए पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... तोते को ढूंढ़ने वाले को 50 हजार का इनाम मध्य प्रदेश में एक परिवार की मादा तोता तीन दिन से लापता है। परिवार ने उसे खोजने वाले को ₹50 हजार इनाम देने का ऐलान किया है। इसके लिए पूरे शहर में मुनादी भी कराई गई। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. 33 साल के सारांश टीम इंडिया में चुने गए: बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है; पिता को कैंसर हुआ तो क्रिकेट छोड़ दिया था 2. मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज: शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से 3. आज का एक्सप्लेनर: रकुल प्रीत जैसी तो नहीं थी शूर्पणखा, रावण और सीता की कास्टिंग पर भी डिबेट; असल में कैसे दिखते थे रामायण के किरदार 4. ऐ जिंदगी: हाथ हैं, लेकिन पैरों से चलती है वंदना की जिंदगी: जिस्म कंपकंपाता है, जुबान साथ नहीं देती; आखिरी ख्वाहिश- अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती हूं 5. जरूरत की खबर: मानसून में रोड ट्रिप की प्लानिंग: पहले चेक करें ये 9 चीजें, इन 7 जगहों पर न जाएं, साथ ही ट्रैवल सेफ्टी चेकलिस्ट 6. मेंटल हेल्थ: घर हो या ऑफिस, कभी मदद नहीं मांगती:हर काम खुद करती हूं, डरती हूं, लोग मुझे कमजोर समझेंगे, क्या ये ट्रॉमा रिस्पॉन्स है 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: मौलाना बोला-आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा, ये अल्लाह का उसूल: यूपी में तीन तलाक को जायज बताकर खुद हलाला कर रहे; देखिए स्टिंग 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: भाजपा के सर्वे में UP में 52-67 सीटों का नुकसान: एंटी इनकम्बेंसी से बचने के लिए 35% विधायकों के टिकट काटने का सुझाव 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: पति पर केस किया तो पंचायत ने समाज से निकाला:महिला और उसके परिवार का शोक-शादी में जाना भी बैन; पत्नी को पीटता था बिजनेसमैन 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के युवाओं का विदेश जाने का रास्ता आसान होगा। वृष राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान की कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट: बलूचिस्तान में 34 खनिकों की मौत
    Next Article
    मौलाना बोला- प्रेग्नेंट हो गए तो मैं गुनहगार नहीं:महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment