Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन, 5 फरवरी से यूपी बोर्ड एग्जाम; जयंत बोले- मेरी कीमत जनता बताएगी

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, INDI ब्लॉक ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेआई से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि पाकिस्तान में बने मौसमी सिस्टम का असर भारत पर हो रहा है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन करने के विरोध में दायर याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल-अखिलेश समेत विपक्षी SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका लगाई; विपक्ष ने सोमवार को दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। हालांकि पुलिस ने सभी को सुप्रीम कोर्ट के 500 मीटर पहले ही रोक दिया गया। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। इसके बाद शाम में राहुल समेत अन्य विपक्षी सांसद अचानक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कुछ समय बाद सभी वहां से चले गए। मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। राहुल ने आज शाम सभी विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया है। CJI ने मिलने से इनकार किया: INDIA ब्लॉक के नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर CJI को लेटर लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया और याचिका दाखिल करने के लिए कहा। पूरी खबर पढ़ें... 2. जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन, सरकार ने 33 साल पहले इजाजत दी थी; अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना यहीं हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था। CJP को प्रदर्शन की परमिशन देने से पुलिस का इनकार पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से, विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन में खत्म होगी यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइमटेबल घोषित कर दिया। परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। इसके बाद बाद यूपी में विधानसभा चुनाव होंगे। परीक्षाएं 2 पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। 5 फरवरी को पहली पाली में 10वीं-12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं 24 फरवरी को आखिरी दिन संस्कृत और कृषि विषय का पेपर होगा। इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी घटे: बोर्ड परीक्षाएं 20 दिनों के भीतर करा ली जाएंगी। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी। 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी। पढ़ें पूरी खबर… 4. जयंत का अखिलेश को जवाब- मैं चवन्नी भी नहीं, रिश्ते निभाना नहीं सीखोगे, तो साथ कौन खड़ा होगा? राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आगरा में कहा, “बात कीमत की थी। जो लोग मुझे एक चवन्नी के बराबर भी नहीं मान रहे और कह रहे हैं कि चवन्नी थू...। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं चवन्नी भी नहीं हूं। मैं खुद को ब्रज की रज (मिट्टी) के बराबर भी नहीं मानता। मेरी कीमत जनता बताएगी।” जयंत ने कहा, “आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। वहां से उन्होंने (अखिलेश) शगूफा छोड़ा, कुछ वार किए, लेकिन उनका तीर मुझ तक नहीं पहुंच पाया। वह तीर ठीक नहीं बैठा।” नसीहत- रिश्ते निभाना सीखो जयंत ने कहा, “अब उन्हें रोष है कि यह बात क्यों कही गई? शायद मुझे नहीं कहना चाहिए था। बिना सोचे-समझे बोलोगे, 24 घंटे व्यंग्य करोगे, बातों को गंभीरता से नहीं लोगे और रिश्ते निभाना नहीं सीखोगे, तो कौन साथ खड़ा होगा?” पढ़ें पूरी खबर… 5. रिटेल महंगाई लगातार 11वें महीने बढ़ी,सितंबर में 0.72% बढ़कर 5.54% पर पहुंची; आलू, प्याज, टमाटर महंगे हुए सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से कच्चा तेल भी महंगा हुआ है। इन कारणों से महंगाई लगातार 11वें महीने बढ़ी है। महंगाई कंट्रोल करने के लिए RBI ने इसी महीने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की कोई संभावना नहीं है। बैंक की आगे की नीति या तो ब्याज दरें बढ़ाने की होगी या फिर इन्हें इसी स्तर पर बरकरार रखा जाएगा। खाने-पीने की चीजों, ग्रामीण और शहरी महंगाई पूरी खबर पढ़ें... 6. अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को इकोनॉमिक्स का नोबेल, रिसर्च से समझाया मंदी में नौकरियां क्यों घटती हैं, महंगाई रोकना मुश्किल क्यों होता है 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला। दोनों को कुल 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी 11.5 करोड़ रुपए की राशि बराबर बांटी जाएगी। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक दोनों को यह सम्मान ऐसे आर्थिक मॉडल विकसित करने के लिए दिया गया है, जिनसे मंदी और महंगाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलती है। अर्थशास्त्र का नोबेल बाकी पुरस्कारों से अलग पूरी खबर पढ़ें... 7. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश:पाकिस्तान से आए मौसमी सिस्टम का असर; लखनऊ में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है। यूपी में बाढ़ मुसीबत बनी उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालात लगातार खराब बने हुए हैं। लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में गर्दन तक पानी भरा हुआ है। 40 हजार से ज्यादा घर अब भी जलमग्न हैं। 3 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भी घुटनों तक पानी भरा है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: CJI बोले- दिल्ली में प्रदर्शन मेरा मुद्दा नहीं:राहुल को लेटर में लिखा- सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुद्दों पर मुझसे चर्चा न्यायिक मर्यादा के खिलाफ (पूरी खबर पढ़ें) 2. बिजनेस: चीन सबसे ज्यादा सोना रखने वाला 5वां देश: उसके पास अब 2410 टन गोल्ड, भारत से 3 गुना ज्यादा; अमेरिका नंबर-1 पर (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में फिजिक्स गोल्ड मेडलिस्ट युवती ने खुदकुशी की:हार्वर्ड में एडमिशन दिलाने के नाम पर 93 लाख की ठगी, जमीन बेचकर रुपए जुटाए थे (पूरी खबर पढ़ें) 4. इंटरनेशनल: दिल्ली में प्रदर्शन पर वर्ल्ड मीडिया: अल-जजीरा ने लिखा- सरकार के लिए सबसे गंभीर चुनौती, NYT बोला- विरोध को दबाना मुश्किल (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: सऊदी अरब हूतियों को क्यों नहीं हरा पा रहा:अमेरिकी इंटेलिजेंस और एडवांस हथियार भी बेअसर; अब तेल-गैस की कमाई में हिस्सा मांग रहे विद्रोही (पूरी खबर पढ़ें) 6. बिजनेस: सितंबर में SIP में ₹32,490 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश: अगस्त से ₹193 करोड़ ज्यादा; म्यूचुअली फंड इंडस्ट्री का AUM 5.1% घटा (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता: वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं (पूरी खबर पढ़ें) 8. केरलम: मिनी कूपर हादसे का आरोप बोला- पापा सब संभाल लेंगे, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 3 स्टूडेंट्स की मौत हुई; 200km की स्पीड थी (पूरी खबर पढ़ें) 9. नेशनल: पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट बोला-कम प्रदूषण वाले तरीके अपनाएं: वकील ने कहा-भगवान को पता चले कि उनके नाम पर बच्चे बीमार हो रहे तो वो भी हैरान होंगे (पूरी खबर पढ़ें) 10. जम्मू-कश्मीर: पुंछ में 4 आतंकी ढेर, घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे; बारूदी सुरंग की चपेट में आए (पूरी खबर पढ़ें) 11. नेशनल: कैंसर की दवाओं पर 30% से ज्यादा मुनाफे पर रोक:सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- दूसरी दवाइयों की कीमत पर कंट्रोल क्यों नहीं, 27 अक्टूबर तक जवाब तलब (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... महिलाओं के नाइट सूट में ATM की चोरी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में चोर महिलाओं का नाइट सूट पहनकर एम्बुलेंस से पहुंचे । उन्होंने भेष बदलकर SBI का ATM काटा और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: राहुल ने जिसके कंधे पर हाथ रखकर मार्च किया, वो नेहा बोरा कौन हैं; कैसे प्रोटेस्ट का चेहरा बनीं 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: जंतर-मंतर पर कार से लाठियां निकालते दिखे युवक, VIDEO:प्रदर्शनकारियों को धमकाया; पुलिस ने कार को जाने दिया, बाद में कहा- कुछ नहीं मिला 3. मंडे मेगा स्टोरी: नेहरू की सिफारिश पर बने थे पहले CEC:शेषन से परेशान लालू बोले- ये पागल सांड; ज्ञानेश कुमार से पिछले चुनाव आयुक्तों के किस्से 4. फिजिकल हेल्थ: कार्डिएक अरेस्ट से नाना पाटेकर की मृत्यु:इतना ही खतरनाक ‘ब्रोकेन हार्ट सिंड्रोम’, जानें इसके लक्षण, बचाव व सावधानियां 5. जरूरत की खबर: व्रत में कौन सा आटा ज्यादा हेल्दी:कुट्टू, सिंघाड़ा, राजगिरा या समा, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इनके हेल्थ बेनिफिट्स 6. भास्कर एनालिसिस: ओवैसी के टारगेट पर पूर्वांचल की 37 सीटें:2022 में बिना तैयारी लड़े तो आजमगढ़ में 3% वोट मिले; क्या सपा को नुकसान होगा 7. भास्कर इंटरव्यू: कांग्रेस ऑफिस में मारपीट पर इमरान बोले-कार्यकर्ता गलती करते हैं:सपा से गठबंधन आत्मसमर्पण जैसा नहीं होगा; यूपी में सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 2 साल में सगाई...मंगेतर की मौत पर ₹2.5 लाख वसूली:MP के 5 जिलों में खाप पंचायतों का खेल, नए रिश्ते के लिए NOC लेना जरूरी 9. भास्कर इंटरव्यू: दिग्विजय बोले- 2018 में CM बनना चाहते थे सिंधिया:कहा- कमलनाथ-ज्योतिरादित्य के ईगो से गिरी कांग्रेस सरकार; RSS-VHP को बताया ‘कल की पैदाइश’ 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: दादा की हत्या करने वाली पोती को अकेलापन पसंद था:बोली- दादा मुझे गलत तरीके से छूते थे; इस साल सिर्फ एक दिन कॉलेज गई 11. बिहार MLC इलेक्शन: नीरज के लिए निशांत करेंगे प्रचार,लिस्ट में ललन सिंह नहीं:डॉ. संजीव का बीजेपी MLC पर तंज, 'नवल किशोर को अनंत सिंह की मार याद है' 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी के काम फायदा और मकर वालों को शेयर मार्केट में मुनाफा होने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुस्कान-साहिल को फांसी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे':सौरभ की मां ने शुरू किया पूजा-पाठ; नीले ड्रम हत्याकांड में कल सजा मिलेगी
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- नष्ट किए गए मंदिर हमें वापस मिलने चाहिए:वृंदावन में कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार से मिले स्वामी सदानंद सरस्वती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment