Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- PM ने हमें नक्सली कहा; चुनाव में हार से ट्रम्प के तेवर ढीले; इंस्टाग्राम-फेसबुक AI से यूजर की उम्र पहचानेंगे

    11 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी है। मिडटर्म चुनाव में हार के लिए ट्रम्प ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में जानिए कि META इंस्टाग्राम पर नया AI सिस्टम लागू करने वाला है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैमिल्टन में तीसरा वनडे मैच। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें; किसी जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी एकबार फिर खुली बहस की चुनौती दी। पिछले 8 दिन में यह छठी बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। राहुल ने X पोस्ट में CRPF को टैग करते हुए लिखा, प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। पीएम ने कहा था- दिमागी नक्सलियों से लड़ना है दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ मनाई थी। वहां PM ने कहा था कि नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है। पूरी खबर पढ़ें… 2. ट्रम्प के ईरान को लेकर तेवर नरम, मिडटर्म चुनाव में हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर नरम रुख अपनाया है। ट्रम्प ने कहा- अगर ईरान के साथ शांति समझौते पर बातचीत आगे बढ़ती है तो अमेरिका उस पर दोबारा हमला नहीं करेगा। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि रिपब्लिकन की हार के बाद से बातचीत बंद है। किसी मध्यस्थ ने भी पहल नहीं की है। आखिरी बातचीत दोहा में 1 नवम्बर को हुई थी। जिसमें कतर-पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में थे। ट्रम्प बोले- चुनाव में हार की वजह इजराइल इधर, ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में पार्टी की हार की वजह इजराइल को बताय। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा- ईरान जंग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भी जनता में नाराजगी थी। अमेरिकी लोग इजराइल को भले ही पसंद नहीं करते, लेकिन हमारी सरकार इजराइल के काफी करीब है। पूरी खबर पढ़ें… 3. इंस्टाग्राम-फेसबुक एप AI से यूजर की उम्र पहचानेंगे, टीनेजर्स के लिए सेफ्टी फीचर अनिवार्य होंगे META बच्चों और टीनेजर्स की सुरक्षा के लिए नया AI सिस्टम लागू करेगी। इससे इंस्टाग्राम-फेसबुक एप यूजर की उम्र पहचानेंगे। यूजर अगर टीनेजर होगा तो उसका अकाउंट खुद से सख्त सुरक्षा और प्राइवेसी वाले टीन अकाउंट में बदल जाएगा। दुनियाभर की सरकारों की ओर से बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ाई जा रही सख्ती को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। META पर डेटा चोरी और लत लगाने का आरोप आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से बच्चों और टीनेजर्स के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और कंपनी ने इस नुकसान को लोगों से छुपाया। META पर बच्चों का पर्सनल डेटा जुटाकर AI मॉडल्स को ट्रेन करने का आरोप भी है। पूरी खबर पढ़ें… 4. एनवीडिया CEO का चीनी महिला से अफेयर, पत्नी-बच्चों से माफी मांगी; अमेरिका को जासूसी का शक दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग ने चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग से अफेयर की बात मानी है। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को मैसेज भेजा। जिसमें पत्नी से बेवफाई की बात मानी। उन्होंने पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी। दरअसल, 29 अक्टूबर को न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थी। उसने CEO से नजदीकी बढ़ाकर कंपनी और कारोबार से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की। ताइवान में साथ दिखे थे हुआंग और एलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सन हुआंग और एलिस हुआंग पहली बार जून 2024 में ताइवान की राजधानी ताइपे में एक पार्टी के दौरान साथ दिखे थे। यह पार्टी टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए रखी गई थी। एलिस वहां सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की अधिकारी के तौर पर शामिल हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें… 5. जनगणना 2027- देश को 24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा, हर ब्लॉक में 150-200 घर जनगणना 2027 के लिए भारत को 24.25 लाख हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में बांटा गया है। स्पेशल सॉफ्टवेयर से इन ब्लॉक की मैपिंग भी कर दी गई है। मतलब देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर हर मोहल्ले, हर गांव, हर झुग्गी का डिजिटल पता बन गया है। हर ब्लॉक में 150-200 घर रहेंगे। एक ब्लॉक में करीब 800 लोगों होंगे। जिसकी गिनती की जिम्मेदारी एक जनगणनाकर्मी पर रहेगी। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों को भेजी चिट्ठी में ये जानकारी दी है। देश में जनगणना का दूसरा फेज 25 जनवरी 2027 से शुरू होगा जो 28 फरवरी तक चलेगा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई: तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: शेख हसीना को पासपोर्ट नहीं देगा बांग्लादेश: मंत्री बोले- वह मौत की सजा की दोषी, भारत से कैदी अदला-बदली समझौते के तहत वापस लाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: BJP ने उठाए राहुल की 2018 कैलाश यात्रा पर सवाल: निशिकांत बोले- राहुल बताएं, किन दो चीनी मंत्रियों से मिले, 200 लोगों को क्यों भेजा (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें: MP में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौतें (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: मोदी की यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात:युद्ध खत्म करने में मदद की पेशकश की, कहा- शांति की हर कोशिश में साथ हैं (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 6.5 किलो सोने से बनाई रंगोली दुबई के एक मॉल में सोने और हीरे के गहनों से अनोखी रंगोली बनाई गई। इसमें 213 गहने लगाए गए, जिनका कुल वजन 6.5 किलो है। 10 लोगों की टीम ने 16 घंटे में इसे तैयार किया। इसमें हार, चूड़ियां, झुमके और पेंडेंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: कौन है वो ‘चीनी जासूस’, जिससे अफेयर कर फंसे एनवीडिया CEO; चीन को दुनिया की सबसे अमीर कंपनी से क्या चाहिए 2. फिजिकल हेल्थ: 40+ लोगों के लिए जरूरी सप्लीमेंट्स:डॉक्टर से समझें डेफिशिएंसी के संकेत, न करें इग्नोर, हेल्दी लाइफ के 14 टिप्स 3. जरूरत की खबर: दिवाली के बाद हवा में बढ़ता प्रदूषण:जानें अपने फेफड़ों और हार्ट को कैसे बचाएं, घर की हवा साफ रखने के 7 टिप्स 4. मंडे मेगा स्टोरी: 13 नवंबर 2026 को क्या दुनिया खत्म हो जाएगी:66 साल पहले की भविष्यवाणी फिर चर्चा में, क्या आपको चिंता करनी चाहिए 5. ग्राउंड रिपोर्ट: 1991 में जलाया 700 साल पुराना मंदिर, अब दीये जले: कश्मीर में 400 से ज्यादा मंदिर वीरान, 350 का रिनोवेशन शुरू 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… धनु राशि वालों के प्रमोशन के योग और मकर वालों को बड़ी डील या ऑर्डर मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 4 शहरों की हवा खराब:दिल्ली में AQI 400 पार; MP में तापमान 11°C से नीचे, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    खबर हटके- अजगर पर बैठकर खेल रहे बच्चे:6.5 किलो सोने के गहनों से बनाई रंगोली; रोबोट्स के लिए खुला जिम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment