Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 4 शहरों की हवा खराब:दिल्ली में AQI 400 पार; MP में तापमान 11°C से नीचे, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में दिवाली पर आतिशबाजी के बाद कई शहरों की हवा खराब हो गई है। मंगलवार को नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। रात का तापमान 15°C तक गिर गया। दिल्ली में भी प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक का AQI 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया। AQI 201 से 300 तक हो तो हवा खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है। उधर, मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11°C से नीचे पहुंचा। कटनी के करौंदी में पारा 10.4°C दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… यूपी: हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा, AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। हवा सांस लेने लायक नहीं रही। मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति खतरनाक स्तर में पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें… MP: में टेम्परेचर 11 डिग्री से नीचे, कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 1-2°C गिरेगा तापमान दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। बीती रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ गया। कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री रहा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने अगले 4 दिन के अंदर पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: लगातार दूसरे दिन पारा 38 डिग्री के ऊपर, रात में भी कम हुई सर्दी, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा राजस्थान के शहरों में सोमवार को भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। लगातार दूसरी दिन बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दीपावली के बाद 5 बड़े शहरों में हवा खराब बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। सुबह कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 11 नवंबर से 6 दिन तक बारिश-बर्फबारी, 12-13 को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, टेंपरेचर 4॰C तक गिरेगा हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। अगले कल भी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। मगर 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले छह दिन तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचे पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: उत्तरकाशी-बागेश्वर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजित पवार की मौत में तटकरे की भूमिका पर संदेह:शिवसेना नेता कदम का दावा, बोले- वे डिप्टी CM बनना चाहते थे; NCP सांसद बोले- कानूनी नोटिस भेजूंगा
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- PM ने हमें नक्सली कहा; चुनाव में हार से ट्रम्प के तेवर ढीले; इंस्टाग्राम-फेसबुक AI से यूजर की उम्र पहचानेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment