Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल का आरोप- मेरा फोन टेप हो रहा; सोना एक दिन में ₹6500 सस्ता; केशव बोले- मैं खुद असंतुष्ट

    20 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, एनवीडिया CEO जेन्सेन हुआंग का तीसरी महिला से अफेयर सामने आया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 12 दिन में 7वीं बार बहस की चुनौती दी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे सोने में भारी गिरावट के बारे में जानिए। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1. भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला UAE में सुबह 10:30 बजे से। 2. राहुल गांधी हैदराबाद में कांग्रेस की भारत समिट में शामिल होंगे। गिग वर्कर्स से मुलाकात भी करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल का आरोप- मोदी मेरा फोन टैप करा रहे, आमने-सामने बहस करें तो मोदी PM नहीं रहेंगे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी पर मेरा फोन टैप करा रहे हैं। राहुल ने 12 दिन 7वीं बार पीएम को बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे। इधर, भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की चुनौती का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि राहुल संसद में बहस से भागते रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. अखिलेश बोले- ज्योतिषों ने राममंदिर जाने का मुहूर्त निकाला, भाजपा दूसरे प्रदेश के वोटर्स के नाम जुड़वाना चाहती है सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर जाने के मामले पर कहा- पवन पांडेय ने ज्योतिषियों से बात की थी। उन्होंने ग्रह-नक्षत्र देखकर राम मंदिर जाने का मुहूर्त निकाला है। अखिलेश बोले- भाजपा वोट बनवाने की ट्रेनिंग दे रही: भाजपा की तैयारी है कि दिल्ली या दूसरी जगह शिफ्ट होने की वजह से जिन लोगों के नाम कट गए हैं, उनकी जगह एमपी, बिहार, उत्तराखंड और दूसरी जगहों से लोगों को लाकर वोट बनवा दिए जाएं। इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। ‘6 जनवरी को चुनाव की तारीख आ जाएगी’: इलेक्शन कमीशन ने बता दिया है कि 4 जनवरी को वोटर लिस्ट आ रही है। अगर भाजपा डरी नहीं तो 6 जनवरी को चुनाव की तारीख घोषित हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. केशव भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले- मैं भी संतुष्ट नहीं, लेकिन सब कुछ भूलकर ‘मिशन 2027’ में जुटें सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया। केशव मौर्य ने फिर दोहराया कि संगठन ही सर्वोपरि है। केशव ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कहा- बहुत सी बातें मेरी भी समझ में नहीं आतीं। मैं भी संतुष्ट नहीं हूं। कई कार्यकर्ता नाराज होते हैं तो मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन इस समय सारी बातें भूलकर ‘मिशन 2027’ में जुट जाएं। प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। ‘सपा में शिफ्ट भाजपा के वोटरों को वापस लाना है’: केशव ने कहा- हमें जोर देना होगा कि 2022 में हमारा वोट सपा को शिफ्ट क्यों हुआ और उस वोट को फिर से भाजपा के पक्ष में कैसे लाया जाए। पूरी खबर पढ़ें… 4. एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन पर तीसरे अफेयर का आरोप, एक दिन पहले ही पद से इस्तीफा दिया एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग के 2 नहीं 3 अफेयर थे। चीनी महिला एलिस हुआंग और एनवीडिया की अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल के अलावा एक और महिला से उनके संबंध थे। रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला भी एनवीडिया की कर्मचारी है। हालांकि एनवीडिया ने भी इस पर कोई रिएक्शन हीं दिया। इधर, जेन्सन के विवादों में घिरने के बाद एनवीडिया की वैल्यू 5.5 ट्रिलियन डॉलर से घटकर करीब 4 ट्रिलियन डॉलर रह गई। एनवीडिया AI चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. सोना 7 महीने बाद ₹1.36 लाख से नीचे आया, चांदी ₹3,500 गिरकर ₹1.77 लाख पर आई शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,808 रुपए गिरकर 1,35,884 रुपए पर आई। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए पर आया था। सोना लगातार तीन दिन में 6,536 रुपए कम हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी 3,540 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई। जो बुधवार को 1.81 लाख रुपए पर थी। यह भी तीन दिन में 8,500 रुपए सस्ती हुई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? कमोडिटी एक्सपर्ट मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। पूरी खबर पढ़ें… 6. दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, पाकिस्तान का लाहौर दूसरे नंबर पर शुक्रवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 478 दर्ज किया। स्विस संस्था IQAir के मुताबिक, दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान का लाहौर रहा, जिसका AQI 197 था। भारत के 18 शहरों में औसत AQI 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… 7. भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार, चौथे मैच में न्यूजीलैंड 244 रन से जीता टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार मिली। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। यह वनडे में भारत का आठवां 100 से कम का स्कोर है। मैट हैनरी ने भारत के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। हेनरी ने 27 रन देकर 6 विकेट लिए। यह पहला मौका रहा जब भारत ने पहले ही ओवर में 3 विकेट गंवाए। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: असम में बस-ट्रक भिड़ंत, 26 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंट: गाड़ी काटकर शव निकाले; बस के 12 चालान कट चुके थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. बॉलीवुड: 'रामायण' ने 8 दिन में कमाए ₹1033 करोड़: सबसे तेज कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म, आज तोड़ सकती है शाहरुख की पठान का रिकॉर्ड (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: अमेरिकी रक्षामंत्री को डांटने वाले सैनिक को मेडल: हेगसेथ ने खुद सम्मानित किया; युद्ध स्मारक पर हंसने से मना किया था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… चार नोटों पर खड़ी कर दी लाखों की थार राजस्थान के बूंदी में भैरूजी मेला लगता है. यहां कलाकारों ने थार के चारों पहिए 50 रुपए के नोट पर टिकाकर गाड़ी खड़ी कर दी. ऐसे ही कई वाहनों को अलग-अलग सामान पर खड़ा किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: ‘परिसीमन बिल’ के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या मोदी सरकार ने जुटा लिए 360 सांसद; पिछली बार 54 वोट कम थे 2. जरूरत की खबर: डायबिटीज में हार्ट डिजीज का रिस्क ज्यादा: खतरे के 6 संकेत दिखें तो अस्पताल जाएं, हर डायबिटिक के लिए 9 सावधानियां 3. जूही चावला@59: सलमान से शादी का रिश्ता ठुकराया: शाहरुख को थप्पड़ मारा: आमिर ने हाथ पर थूका तो दोस्ती टूटी, जानिए तीनों खान से कनेक्शन 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… मिथुन राशि वालों को ट्रांसफर की खबर और तुला राशि वालों को नौकरी में विशेष अधिकार मिलने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हजरते फातिमा की शहादत की याद में निकला जुलूस-ए-ताबूत:सुल्तानपुर में मौलाना बोले- किरदार में भी होनी चाहिए सच्चाई
    Next Article
    जेल में बंद इन्फ्लुएंसर हाजी के परिवार पर फायरिंग:टॉयलेट में छिपकर जान बचाई; BJP विधायक को 6 महीने पहले लंगड़ा कहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment